सरगुजा

सुरेन्द्र नवसृजन कला प्रवीण अवार्ड से सम्मानित
09-Apr-2021 8:05 PM
 सुरेन्द्र नवसृजन कला प्रवीण अवार्ड से सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 9 अप्रैल। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को अक्षय प्रकाशन कानपुर एवं छत्रपति प्रशिक्षण संस्थान कानपुर द्वारा नवसृजन कला प्रवीण अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

सुरेन्द्र साहू को यह पुरस्कार बाल अधिकार, महिला अधिकार, नशा मुक्ति के खिलाफ जन जागरूकता अभियान, मानव व्यापार के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान, बाल विवाह रोकने हेतु जन-जागरूकता अभियान, स्व सहायता समूहों का गठन एवं प्रशिक्षण, भारतीय कला एवं लाकडाउन में किये गये उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया गया है।

उल्लेखनीय है कि सुरेन्द्र साहू समाज सेवी संस्था छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव के पद पर लगातार सामाजिक कार्य कर रहे हंै। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा वर्तमान में जिला कोरिया और मुंगेली में वृद्धाश्रम का संचालन और अंबिकापुर में नशा मुक्ति केंद्र का संचालन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को पूर्व में भी नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा जिला एवं राज्य युवा पुरस्कार, स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुरस्कार, साहित्य अकादमी एवं मैथिल प्रवाहिका द्वारा छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान, भारतीय आदिम जाति सेवक संघ दिल्ली द्वारा आदिवासी सेवा सम्मान, मानसिक कल्याण अभिभावक संघ बिलासपुर द्वारा सेवा सनद सम्मान, छत्तीसगढ़ महिला और बाल विकास द्वारा बाल गौरव सम्मान, छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान, तेजस्वी फाउंडेशन रायपुर द्वारा मानव सेवा सम्मान, एकता फाऊंडेशन नागपुर द्वारा कोविड योद्धा गौरव सम्मान, साथी फाउंडेशन द्वारा कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया है। सुरेन्द्र साहू को नवसृजन कला प्रवीण अवार्ड मिलने पर अनेक लोगों ने बधाई दिया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news