गरियाबंद

भाजपा का स्थापना दिवस मना
06-Apr-2021 5:34 PM
भाजपा का स्थापना दिवस मना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम।
भाजपा  प्रदेश संगठन के आह्वान एवम  जिला भाजपा के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस आज पूर्व सांसद चंदूलाल साहू के निवास स्थान पर  पार्टी के झण्डा लगाकर व दरवाजे के सामने नेम प्लेट लगा कर कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए मनाया गया।

स्थापना दिवस के अवसर पर 10.20 मिनट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से   भाजपा के  राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा ने संबोधित किया। 
उसके ठीक  10 मिनट बाद 10.30 बजे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने संबोधित किया। जिसे कार्यकर्ताओं ने सुना। 

उक्त कार्यक्रम में  जिला उपाध्यक्ष महेश यादव, मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, बूथ संयोजक पूरन यादव, वार्ड 12 के पार्षद ओम प्रकाश आडिल,भाजयूमो मंडल अध्यक्ष  आकाश सिंह राजपूत, भाजयूमो मंडल मंत्री प्रकाश यदु,  मुख्य रूप से उपस्थित थे ।  उक्त कार्यक्रम में  कोविड 19 को देखते हुवे मास्क एवं सेनेटाइजर का सामाजिक दूरी का पालन किया गया। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news