बीजापुर
बीजापुर, 25 मार्च। यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा की जंबो कार्यकारिणी का गठन विधिवत रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष ने कर दिया गया है। इस बार बीजापुर जिला युवा मोर्चा की कमान बलदेव उरसा के हाथों में सौंपी गई है। वहीं तेजतर्रार युवा नेता बिलाल खान को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष सहित 36 लोगों की जंबो कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। इस बार भैरमगढ़ के रहने वाले बलदेव उरसा को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उपाध्यक्ष भोपालपटनम के तेजतर्रार युवा नेता बिलाल खान, एरमनार के प्रवीण पोंदी, कुटरू के लालू पोडियामी, नेलसनार के सीताराम कश्यप को बनाया गया है। महामंत्री बीजापुर के मैथ्यूज कुजूर व आवापल्ली के तीरथ जुमार को बनाया गया है।
मंत्री पद पर जयवारम के प्रवीण कडती, मद्देड़ के वेंकट बट्टल, कोंडरोजी के संतोष पुजारी व गंगालूर के लक्ष्मण पुनेम को बनाया गया हैं। इसी तरह कोषाध्यक्ष का जिम्मा भैरमगढ़ के सोनल गुप्ता को व मीडिया प्रभारी का जिम्मा फरसेगढ़ के महेश गोटा को सौपा गया है। मीडिया सहप्रभारी माटवाड़ा के चैतू लेकाम को बनाया गया है। वहीं सोशल मीडिया की जिम्मेदारी भैरमगढ़ के ज्ञानदीप बघेल को दी गई है। कन्या संयोजिका भोपालपटनम की रितू मढ़े व संगीता इरपा को बनाया गया है। वहीं कार्यालय प्रभारी संजय गुप्ता व प्रशिक्षण प्रमुख चंद्रशेखर पुजारी होंगे।
भैरमगढ़ के श्रीधर सेठिया प्रचार प्रमुख होंगे। जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में रुद्रारम के गणेश पातरो, के सतीश, बासागुड़ा के त्रिपति पुनेम, एरमनार के सुनील कुडिय़म, मद्देड़ के राकेश कोरसा, सरिता ठाकुर, भद्रकाली के गणेश कुरसम, चन्दूर के सतीश कोड़े, अटुकपल्ली के कुरसम पुरुषोत्तम, अल्लुर के महेश चिडेम, गोरला के टिंगे संतोष, गोरगोण्डा के जितेंद्र एट्टी, लिंगापुर के अंनैया कोरम, गुलापेंटा मोहनराव गुरला व संतोष तमजी, रुद्रारम के दुर्गम मूर्ति, सुरोखी के श्रीधर सेठिया, भैरमगढ़ के अनंतराम परबुलिया, मिरतुर के सोनदेव, तालनार लछुराम कश्यप, फरसेगढ़ के सुभया गोटा, तिम्मापुर के देवेंद्र पदम, तर्रेम की संगीत इरपा, भैरमगढ़ के देवनाथ समरथ, पिनकोंडा के सुरेश कडती, शिविरपारा के बलदेव मंडावी, पुसगुड़ी के दीपक भट्ट, कोंडरोंजी के मनोज यालम व पूरन ठाकुर, बीजापुर के जागेश, कोकड़ापारा के दीना यादव व जयदेव साहनी, बीजापुर के रोहित साहनी, अभिषेक पवार व रैनू कुमेटी को शामिल किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूर्व वनमंत्री महेश गागड़ा व भाजपा जिलाध्यक्ष बधाई दी है।