सुकमा
कोंटा, 24 मार्च। भाजपा मंडल अध्यक्ष सेमल नरेश ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि आगामी चुनाव के मद्देनजर पोलावरम बांध को राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है। समाचार पत्र के माध्यम से ज्ञात हुआ कि भाजपा व भाजपा के समर्पित सलवा जुडूम के नेता भी अंदरुनी प्रचार-प्रसार में लगे है, ऐसी जानकारी मिली है। यह समाचार पूरी तरह गलत है, और हम इसका खण्डन करते हंै।
किसी भी सलवा जुडूम नेता का भाजपा पार्टी से कोई लेना देना नहीं है और ना ही वह हमारे पार्टी का सदस्य है। यह हमारी पार्टी को बदनाम करने की साजिश है। इसके पूर्व में भी नगर पंचायत चुनाव में हमारे पूर्व मंडल अध्यक्ष स्व. जी. अप्पल स्वमी रेड्डी के साथ दुव्र्यवहार किया गया।
भाजपा प्रदेश संग़ठन व भाजपा जिला संग़ठन के द्वारा इसे लेकर किसी भी प्रकार से कोई दिशानिर्देश नहीं दिया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष हूँगाराम मरकाम के नेतृत्व में हमारी पार्टी पोलावरम बांध के मुद्दे को लेकर नगरवासियों व डूबान अंतर्गत आने वाले पंचायतों के साथ रहेंगे और जन हित में लगातार कार्य करते रहेंगे।