नारायणपुर

युकां प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव का भव्य स्वागत
22-Mar-2021 9:13 PM
  युकां प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव का भव्य स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 नारायणपुर, 22 मार्च। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव का भव्य स्वागत बाईक रैली निकालकर युवाओं ने किया।

छग प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचन्द्र पाढ़ी व राष्ट्रीय सचिव छग सहप्रभारी एकता ठाकुर, विधायक चंदन कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष चकेस्वर गढ़पाले, प्रदेश महासचिव व जिला प्रभारी सुशील मौर्य, पीसीसी महासचिव रजनु नेताम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंड, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, राजेश दीवान, नारायणपुर जिला युवा कांग्रेस सम्मलेन में शामिल हुए। युवाओं ने अपने नेताओं का स्वागत बाईक रैली के साथ जोरदार स्वागत कर प्रोग्राम स्थल तक लेकर पहुँचे, जहाँ हज़ारों की संख्या में युवा कांग्रेस के साथी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव ने जिला युवा कांग्रेस कमेटी की बैठक भी ली और आगे के कार्यक्रम प्रणाली की रूपरेखा तैयार कर सभी युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों व सदस्यों की बधाई भी दी।

 कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबत्ति नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, जनपद अध्यक्ष पंडिराम वड्डे,  जिला कांग्रेस पदाधिकारी शेख़ तौहिद, गुड्डू राव, संजय राय, पिंटू गुप्ता, अजय देशमुख सहित सभी जनप्रतिनिधि पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस आयोजन में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के पदाधिकारी लालूराम कोर्राम, किरण कुमार वड्डे, सुकमन कोर्राम, मनोज सेन, पप्पू ठाकुर, बोधन देवांगन, उमेश कर्मा, बिट्टू नेताम, युवराज साहू, दिनेश कर्मकार, आकाश ठाकुर, रामेश्वर शोरी, मोहन शोरी, मुकेश नाथ, संनवा पोताई, सैफ मेनन, तुषार पाल, शोबी पोताई , तामे उसेंड, सनी सिन्हा,  दीपक कुमार, देवानंद बेसरा, रमलू कोर्राम, प्रमामणद दुग्गा, रामधर सलाम, तरुण देहारी, बसन्त देहारी, जयलाल सलाम, शोबी समरथ, सोमधर गावड़े, अमर पोताई ,अनिल नुरेटी, दलसाय सलाम, जयमान यादव, आकाश भद्र, शिवेंद्र समरथ, गंगा शोरी, कल्पना देहारी, मालती  उमर पटेल, सहित हज़ारों की संख्या में युवा  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news