कोरिया

राजयोगिनी दादी हृदय मोहिनी को दी श्रद्धांजलि
22-Mar-2021 7:57 PM
 राजयोगिनी दादी हृदय मोहिनी को दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ संवाददाता

मनेन्द्रगढ़, 22 मार्च। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासक तपस्वी राजयोगिनी दादी हृदय मोहिनी के देवलोक गमन पर उनकी दिव्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, पार्षद नागेंद्र जायसवाल, खोंगापानी पार्षद जितेंद्र यादव, भाजपा मंडल महामंत्री रामचरित द्विवेदी, ब्रह्माकुमारी माधुरी बहन तथा मनेंद्रगढ़ उप सेवा केंद्र के सभी भाई-बहनों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

नपाध्यक्ष पटेल ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राजयोगिनी दादी हृदय मोहिनी को मानव पीड़ा और सामाजिक सशक्तिकरण के उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने विश्व स्तर पर ब्रह्म कुमारीज के परिवार के सकारात्मक संदेश को फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ब्रह्मकुमारी माधुरी बहन ने बताया कि दादी के निधन की सूचना पर संस्थान के भारत सहित विश्व के 140 देशों में स्थित सेवा केंद्रों में शोक की लहर दौड़ गई। साथ ही ब्रह्मकुमारीज के आगामी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। विश्व भर में योग साधना का दौर चल रहा है। एक साल पहले दादी जानकी के निधन के बाद दादी हृदय मोहिनी को ब्रह्माकुमारीज की मुख्यप्रशासिका नियुक्त किया गया था।

 भाजपा मंडल महामंत्री रामचरित द्विवेदी ने दादी गुलजार को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जिन्होंने सदा मुस्कुराकर सिर्फ विश्व की सभी आत्माओं के कल्याण के बारे में सोचा, ऐसी दादी के नक्शे कदम पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि देना होगा। उनकी एक दृष्टि से ही लाखों आत्माओं को सुकून मिल जाता था।

पार्षद नागेंद्र जायसवाल ने कहा कि कराची में जन्म लेने के बावजूद उन्होंने पूरे विश्व को अपना घर समझा और खुद को परमात्मा के संदेश को फैलाने का एक जरिया। सिर्फ भारत ही नहीं उन्होंने विदेशों में भी परमात्मा के ज्ञान का परिचय दिया है। आज दादी के चले जाने से सबकी आंखें नम हैं, लेकिन उन्होंने लाखों आत्माओं के दिल में जो स्नेह का चिराग जलाया है वह हमेशा रोशन होता रहेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news