कोरिया

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का धरना
21-Mar-2021 8:18 PM
महंगाई के विरोध में कांग्रेस का धरना

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 21 मार्च।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संदीप दुबे के नेतृत्व में शनिवार को मनेंद्रगढ़ में केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कांग्रेस द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।

विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा के द्वारा धरना प्रदर्शन को वर्चुअल संबोधित किया गया। सभा को जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, विधि प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अधिवक्ता रमेश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष खोब्रागढ़े, पार्षद नागेंद्र जायसवाल, अधिवक्ता अनिमेष सिंह, सूरजभान सिंह, ध्रुव कश्यप, एल्डरमेन ज्योति मजूमदार, हारून मेमन एवं अन्य लोगों ने संबोधित किया।  

वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की निजीकरण की नीति के कारण महंगाई बढ़ रही है। उद्योगपतियों के हाथ में देश को बेचा जा रहा है। पहले अंग्रेजों के हम गुलाम थे अब उद्योगपतियों के गुलाम हो जाएंगे। 

कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे ने संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने तीन काले कानून बनाए जबकि कृषि राज्य का विषय है। इस पर केंद्र सरकार कानून नहीं बना सकती। इस बात को विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक तन्खा ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया।

 कार्यक्रम का संचालन विधि प्रकोष्ठ के संयुक्त सचिव अधिवक्ता राजेंद्र तिवारी एवं आभार प्रदर्शन अधिवक्ता राजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह मखीजा, राजकुमार जैन, पार्षद मो. हुसैन,  चंद्रकांत चावड़ा, युवक कांग्रेस के व्यंकटेश सिंह, रंजन शर्मा, राकेश तिवारी, विजय मिश्रा, प्रवासी गॉड, सत्येंद्र सिंह, राकेश यादव, अशोक जायसवाल, संकेत शर्मा, ऋषि तिवारी एवं स्नेहिल शुक्ला आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news