जान्जगीर-चाम्पा

नवधा रामायण में शामिल हुए विधायक
14-Mar-2021 7:32 PM
 नवधा रामायण में शामिल हुए विधायक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदा, 14 मार्च। अखंड नवधा रामायण बुधवारी बाजार बलौदा में आठवें दिन अकलतरा विधायक सौरभ सिंह ने मानस प्रेमियों की बीच सुनी। रामचरितमानस नवधा रामायण अखंड नवधा रामायण समिति के ओर से विधायक सौरभ सिंह का शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया।

 उन्होंने बताया कि  श्री राम जी के संदर्भ  छत्तीसगढ़ में जो जो बातें प्रचलित है कि भाँचा के पैर छूकर प्रणाम करते हैं। माता कौशिल्या का जन्म छतीसगढ़ में हुआ है, इसलिए श्रीराम जी को यहां के लोग भाँचा कहते हंै औऱ नवधा रामायण के कथा से ही श्री राम जी के आदर्शों का पता चलता है। उन्होंने नवधा रामायण समिति बुधवारी बाजार के सभी लोगों का धन्यवाद दिया कि इसी नवधा रामायण से अभी के पीढ़ी को इसका ज्ञान दे रहे हैं। नवधा रामायण का 14 मार्च को हवन सहस्त्रधारा पूर्णाहुति ब्राह्मण भोजन एवं महाभंडारा का आयोजन रखा गया है।

इस अवसर पर ब्लॉक भाजपा मंडल अध्यक्ष एस कुमार देवांगन, समीर शुक्ला, अजय कटकवार यादव, राधेश्याम शर्मा, रमाकांत यादव सहित भक्तगण उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news