बस्तर

सशिमं में महिलाओं का सम्मान
09-Mar-2021 7:54 AM
सशिमं में महिलाओं का सम्मान

जगदलपुर, 8 मार्च। कंगोली स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया।

सशिमं में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली उर्मिला आचार्य, डॉ. सरिता थॉमस , पूर्णिमा सरोज , सुषमा झा , वंदना मदनकर,  करमजीत कौर , मुक्ता राय,  संगीता भुआर्य व ललिता सिंह का सम्मान किया गया। विद्यालय, एवं बी एड महाविद्यालय के छात्राओं के लिए रंगोली, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था, जिसमें उत्कृष्ट को अंत में पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर सफिरा साहू ने कि , विशेष अतिथि के रूप में  दीप्ती पांडे,  कमल झज्ज, वेदमाता गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष कुंवर राज बहादुर सिंह राणा, संस्था के प्राचार्य राम कुमार साहू, उप प्राचार्य भारती देवांगन एवं विद्यालय एवं बी एड महाविद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news