बस्तर

मुक्ति मोर्चा ने किया महिलाओं का सम्मान
08-Mar-2021 8:14 PM
 मुक्ति मोर्चा ने किया महिलाओं का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 8 मार्च । बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा मुख्य संयोजक नवनीत चांद के आव्हान पर मुक्ति मोर्चा के महिला पदाधिकारियों के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम शहर  के अनुकूलदेव वार्ड में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी ने बस्तर में विभिन्न वर्गों के क्षेत्रों में उत्कूष्ट कार्य करने वाली माताओं व बहनों महिलाओं का श्रीफल व सौल भेंट कर उनके द्वारा किए गए कार्यो के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह को मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक नवनीत चांद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बस्तर की महिला बस्तर का गौरव है। आजादी के 74 साल बीत जाने के बाद भी बस्तर जैसे पिछड़े क्षेत्रों में संवैधानिक अधिकारों की प्राप्ति बस्तर के महिलाओं को अब तक प्राप्त नहीं हुई है। राजनीतिक, प्रशासन, सरकार व सामाजिक सभी वर्गों में महिलाओं की वास्तविक अधिकार व स्थान सुनिश्चित करना व बस्तर के सभी वर्गों को एक साथ लेकर बस्तर के वास्तविक विकास व प्राप्ति के लिए संघर्ष करना ही मुक्ति मोर्चा का उद्देश्य है। कार्यक्रम के मुख्यतिथि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बस्तर की महिलाओं जैसा मेहनत व आत्मसम्मान के लिए संघर्ष काफिले तारीफ है, बस्तर के सार्वजनिक हितों से जुड़े संघर्षों में महिलाओं की बढ़-चढ़ कर भागीदारी हुए राज्य को यह संदेश देती है कि बस्तर में किसी भी बदलाव की बयार महिलाओं की हाथों से होकर गुजरती है। हमारी पार्टी का भी यही सपना है कि महिलाओं के अधिकार, विकास, एवं उत्थान हेतु सरकार प्रशासन व राजनीतिक में ज्यादा से ज्यादा अधिकार संख्या हेतु स्थान सुनिश्चित किया जाए। उक्त कार्यक्रम में मुक्ति मोर्चा द्वारा बस्तर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कूष्ट कार्य करने वाली 100 से अधिक महिलाओं सम्मान किया गया। इस दौरान मुक्ति मोर्चा के सहसंयोजक समीर खान, जिला संयोजक भरत कश्यप, शहर महिला संयोजक शोभा गंगोत्री,शहर महासचिव सुनिता दास, कोषाध्यक्ष अंकिता गुरूदत्वा,उपाध्यक्ष एकता रानी, उपाध्यक्ष संगीता सरकार, सचिव सुनिता दास, मीना कौर, चंदा खुदराव, जयश्री विश्वकर्मा, गुडिय़ा पुजारी, गीता बघेल, मालती नाग, कांति नाग,प्रमान्द, शहर उपाध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा, लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक संयोजक तुलसी सेठिया, शनी राजपूत, मोहन मौर्य, तुलसी सेठिया आदि उपस्थित थे ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news