बस्तर

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सजग सिपाही
05-Mar-2021 8:42 PM
  भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सजग सिपाही

  भाजपा अजजा मोर्चा की संभागीय बैठक 7 को, तैयारी पर चर्चा  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 5 मार्च। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की संभागीय बैठक 7 मार्च को होगी, जिसमें शामिल होने बस्तर संभाग के सभी सात जिलों के अजजा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बडी़ संख्या में जगदलपुर में जुटेंगे।

संभागीय बैठक की तैयारियों के संबंध में भाजपा जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आहुत की गयी। बैठक में विशेष रूप से उपस्थित भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी ब्रम्हानंद नेताम एवं मोर्चा प्रदेश महामंत्री नंद लाल मुडा़मी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सजग सिपाही है। पार्टी की रीति नीति व विचारों को आमजन तक पहुँचाने में कार्यकर्ताओं की महती भूमिका है। आगामी 7 मार्च को आहुत संभागीय बैठक में भाजपा को और मजबूत करने की रुपरेखा तय की जायेगी, जिसमें मोर्चा के कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जि़म्मेदारियाँ सौंपी जाएगी।

बैठक को भाजपा जिलाअध्यक्ष रुप सिंह मंडावी,पूर्व विधायक संतोष बाफना ने भी संबोधित किया व कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने आह्वान किया। बैठक में प्रमुख रुप से बैदूराम कश्यप, लच्छूराम कश्यप,समुंद साय कच्छ, योगेन्द्र पांडे, रामाश्रय सिंह, वेद प्रकाश पांडे, मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश कश्यप, उपाध्यक्ष अरूण नेताम, कामदेव बघेल, रामकुमार मंडावी, मंतू कश्यप, सुखदेव मंडावी आदि सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news