महासमुन्द

महादेव मंदिर की 51वीं वर्षगांठ, आज से कई आयोजन
03-Mar-2021 8:01 PM
महादेव मंदिर की 51वीं वर्षगांठ, आज से कई आयोजन

पिथौरा,  3 मार्च। स्थानीय थानेश्वर महादेव मंदिर की 51 वी वर्षगांठ जोरशोर से मनाई जा रही है। इसके लिए 4 से 12 मार्च तक लगातार विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम रखे गए हंै। 11 मार्च शिवरात्रि के पूर्व 4 मार्च को श्रीरामकथा का आयोजन किया गया है।रामकथा 10 मार्च तक चलेगी।इसमें प्रतिदिन प्रात: 6 से 8 बजे तक मानस पाठ,8 से 9 बजे तक वेदी पाठ , 12-30 को हवन एवम दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक श्री राम कथावाचक पंडित वरुण देव जी महाराज द्वारा प्रवचन होगा।11 मार्च महाशिवरात्रि के दिन प्रात: 9 बजे 251 किलो दूध से अभिषेक किया जाएगा,,दोपहर 12 बजे 51 किलो दही अभिषेक , दोपहर 3 बजे 7 किलो घृत अभिषेक के बाद नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी।

शाम 6 बजे 5 किलो मधु अभिषेक के साथ ही शिव पार्वती विवाह होगा।रात्रि 9 बजे 51 किलो शक्कर अभिषेक एवम रात्रि 12 बजे पंचामृत अभिषेक एवम राज श्रृंगार के साथ हवन एवम पूर्णुहुति का कार्यक्रम आयोजित है।12 मार्च को दोपहर 12 बजे से महाभण्डारा का आयोजन किया गया है। मंदिर के पुजारी प कृष्णा कुमार शर्मा ने बताया कि सभी कार्यक्रम निर्धारित समय अनुसार ही होंगे अत: श्रद्धालु गण समय से पहुच जाए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news