राजनांदगांव

आशुतोष ने सम्हाला आयुक्त का कार्यभार
03-Mar-2021 7:11 PM
 आशुतोष ने सम्हाला आयुक्त का कार्यभार

राजनांदगांव, 3 मार्च। नगर पालिक निगम के नवागत आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण किया। छग शासन सामान्य प्रशासन विभाग महानदी भवन मंत्रालय रायपुर के आदेश पर आशुतोष चतुर्वेद (राप्रसे आर.आर.-2014) संयुक्त कलेक्टर को आयुक्त नगर पालिक निगम राजनांदगांव के पद पर प्रतिनियुक्ति पर आगामी आदेश पर्यन्त तक पदस्थ किया गया है। उक्त आदेश के परिपालन में श्री चतुर्वेदी ने मंगलवार अपरान्ह 4 बजे नगर निगम कार्यालय पहुंचकर आयुक्त चंद्रकांत कौशिक से कार्यभार ग्रहण किया एवं नगर निगम के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात महापौर हेमा देशमुख से उनके कक्ष में सौजन्य भेंट की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पारिवारिक माहौल में मिलजुल कर राजनांदगांव के विकास के लिए कार्य करना है। सभी अधिकारी कर्मचारी मुझसे से सीधे बात कर सकते हैं, किसी प्रकार का संकोच नहीं करना है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news