राजनांदगांव
राजनांदगांव, 3 मार्च। छग सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ जिला शाखा राजनांदगांव द्वारा पशु औषधालय भोजटोला मोहला में पदस्थ एवं 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हुए सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी रंजन सिंह नेताम का सेवानिवृत्ति पश्चात विदाई समारोह आयोजित किया गया। एक मार्च को आयोजित बिदाई समारेाह में विभाग प्रमुख उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं राजनांदगांव डॉ. राजीव देवरस एवं संघ के सदस्यों समेत डॉ. प्रतिभा भोसले उपस्थित थे।
इस अवसर पर डॉ. राजीव देवरस ने कहा कि रंजन ने अपने कार्यों को आजीवन पूरी ईमानदारी, लगन एवं निष्ठापूर्वक संपादित किया। छग सहायक पशु चिकित्साअधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष उत्तम फंदियाल ने संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष रंजन सिंह नेताम को सरल, सौम्य, हंसमुख स्वभाव का धनी बताया। महेश साहू ने भी इनके सरल स्वभाव एवं मृदुभाषिता की सराहना की। इस दौरान एसएल कडिय़ामे ने भी अपने विचार रखे। संचालन फहीम कुरैशी एवं पल्लवी मेश्राम ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपसंचालक डॉ. राजीव देवरस ने रंजन सिंह नेताम को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। जबकि राजनांदगांव जिलाध्यक्ष ने उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।