बलौदा बाजार

जिला स्तरीय पशु प्रदर्शनी एवं मेला संपन्न
02-Mar-2021 6:48 PM
 जिला स्तरीय पशु प्रदर्शनी एवं मेला संपन्न

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 2 मार्च। पशुधन विकास विभाग द्वारा जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में एक दिवसीय जिला स्तरीय पशु प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उन्नत गौपालकों का उत्साहवर्धन कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की मुख्यअतिथि के रूप में संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू ने पशुपालकों किसानों, महिला स्व सहायता समूह एवं आम जनता को संबोधित करते हुए पशुपालन एवं कृषि आजीविका का साधन बनाने हेतु प्रेरित किया। इसी तरह कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कृषक कल्याण परिषद् अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा सभी को पशुधन की उपयोगिता एवं महत्ता के साथ स्वरोजगार में कैसे सहायक होगा उस बारे में विस्तृत से समझाया।

इस दौरान विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य परेश्वर यदु,जनपद पंचायत अध्यक्ष सुमन योगेश वर्मा पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका विक्रम पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे। पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक डॉ सी. के.पाण्डेय ने संबोधित करते हुए पशुपालको को

विभागीय योजनावों से अवगत कराया गया। उक्त कार्यक्रम मेंइस कार्यक्रम में 75 से अधिक पशुपालकों ने हिस्सा लिया जिसमें 200 से अधिक पशु पक्षी प्रदर्शनी में सम्मिलित हुए। जिनमें अलग अलग श्रेणी जैसे दुधारू गाय, दुधारू भैंस, भैंसा, बैल जोड़ी, सांड, संकर बछिया, स्वस्थ बछड़े, बकरा, सुकर, कडक़ नाथ मुर्गिया, देशी मुर्गे, मुर्गिया, बतख ने हिस्सा लिया पशुधन विकास विभाग द्वारा पशुपालकों का उत्साहवर्धन हेतु अलग अलग श्रेणी के तहत पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया जिसमे दुधारू गाय श्रेणी में प्रथम पुरस्कार जागेश्वर प्रसाद पटेल की साहिवाल गाय को, द्वितीय पुरस्कार  लखन यादव एवं तृतीय अंजोर कोसले की गाय को प्राप्त हुआ।

दुधारू भैंस की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार खिलेश्वर यादव की मुर्रा भैंस को,द्वितीय माया राम पैकर की भैंस एवं रामकुमार धु्रव की भैस को तृतीय पुरस्कार मिला है। संकर नस्ल बछिया की श्रेणी में प्रथम सुखचंद साहू की बछिया, द्वितीय नरेश अग्रवाल एवं तृतीय विक्रम पटेल की बछिया को प्राप्त हुआ है। बैल जोड़ी की श्रेणी में प्रथम दुलेश कोसरिया के बैलो को, उमराव सिंह पैकरा एवं तृतीय दुखुराम यादव के बैल जोड़ी को मिलाद्य साज सज्जा में, जिन पशु पालकों ने अपने पशुधन को प्रदर्शनी में लाये थे।

उनको भी पुरस्कार दिया गया जिनमे प्रथम पुरस्कार रघु धु्रव के बैल जोड़ी, द्वितीय महासिंह निषाद के बैल जोड़ी एवं हरिचन्द्र यादव की गाय को तृतीय से सम्मानित किया गया।

 इसी प्रकार सभी श्रेणियों में प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार वितरण कर प्रशस्ति पत्र दिया गया एवं सभी पशु पंजीकृत पशु पालकों को सांत्वना पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया।

पशु प्रदर्शनी एवं मेला में स्व सहायता समूह की महिलाओ ने भी हिस्सा लिया मोडल गोठान पुरेना खपरी के जय मां दुर्गा महिला स्वसहायता समूह,गोठान सकरी के दीप ज्योति महिला स्वसहायता समूह, गोठान कंजी के दीप गंगा स्वसहायता समूह द्वारा पाले जा रहे लगभग 300 कडक़नाथ मुर्गी में से 35 मुर्गियों का भी प्रदर्शनी में सम्मिलित किया गया इसके अलावा जाग्रति महिला स्वसहायता समूह पुरेना खपरी द्वारा स्व-निर्मित साबुन व चप्पल भी स्टाल सामिल किए गए थे।

संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू ने साबुन एवं चप्पल खरीद कर उनका उत्साह वर्धन किया। उन्नत सेवा प्रदाता समूह, रवान द्वारा बकरी के मल मूत्र से निर्मित जैविक खाद हेतु भी स्टाल लगाया गया जिसका लाभ पशु पालकों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी लिया। इस दौरान डॉ. एस. एन.अग्रवाल डॉ. एल. एन. जायसवाल, डॉ.सी. के. गायकवाड, डॉ एस.एन. जायसवाल, डॉ. संतोष साहू, डॉ, नीलकमल कोसरिया, डॉ निर्मल चेलक, डॉ तरुण सोनवानी, डॉ. वंदना रात्रे व अन्य पशु चिकितसा सहायक शल्ग्यो के साथ-साथ विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news