सूरजपुर

केशकाल विधायक ने शुरू की संत मित्र अभियान
28-Feb-2021 8:15 PM
  केशकाल विधायक ने शुरू की संत मित्र अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

विश्रामपुरी, 28 फरवरी। केशकाल विधायक संंत नेताम ने संत मित्र अभियान की शुरुआत की जिसके तहत विधानसभा क्षेत्र के युवा घर-घर चलो यात्रा करेंगे।

केशकाल विधायक संतराम नेताम ने पहले घर-घर चलो यात्रा की शुरुआत की थी तथा वे लोगों के घरों तक पहुंच कर समस्याओं की जानकारी ले रहे थे। इसी बीच विधानसभा सत्र शुरू हुआ जिसके कारण उनका घर घर चलो यात्रा कुछ दिनों के लिए स्थगित था। अब यह यात्रा पुन: शुरू होगी। इसी बीच विधायक ने घर-घर चलो यात्रा की तर्ज पर ही संत मित्र अभियान की शुरुआत की है। जिसके तहत उनके चुने हुए कार्यकर्ता एवं नवयुवक प्रत्येक गांव में प्रत्येक घर तक पहुंचेंगे तथा लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे तथा लोगों की समस्याओं को एकत्र कर  विधायक को जानकारी प्रस्तुत किया जाएगा।

विधायक ने बताया कि संत मित्र अभियान के तहत विशेषकर सरकार की गोधन न्याय योजना, घर चलो यात्रा, आदिवासी बहुल अंचलों में जन जन तक स्वास्थ्य सुविधाएं, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, मुख्यमंत्री मितान योजना, मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना, राजीव गांधी किसान योजना, नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना, सामाजिक सुरक्षा योजना, दाई दीदी क्लीनिक की जानकारी लोगों को देंगे तथा पात्र लोगों को इन योजनाओं से लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इस योजना की शुरुआत विधायक ने अपने निवास से रविवार को लगभग 2 बजे शुरू की है। जिसमें कुछ युवकों को मोटरसाइकिल से गांव की ओर रवाना किया गया। युवकों को प्रशिक्षण दिया गया है कि वे प्रत्येक घर तक पहुंचेंगे तथा गांव में जाकर गांव का नाम,  मकान में रहने वालों की संख्या, गांव की कुल जनसंख्या ,मतदाताओं की कुल जनसंख्या आदि की जानकारी दिए गए फार्म में एकत्र करके  विधायक कार्यालय को को इसकी पूरी रिपोर्ट पेश करेंगे। संत मित्र अभियान से ग्रामीण क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों में रहने वालों की समस्या बुनियादी समस्या जैसे पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि की जानकारी उन तक पहुंच पाएगी तथा उसका समय पर  निराकरण किया जा सकेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news