बिलासपुर

संगीता भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री, सविता कोटा मंडल अध्यक्ष
27-Feb-2021 6:11 PM
संगीता भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री,  सविता कोटा मंडल अध्यक्ष

करगीरोड (कोटा ),  27 फरवरी। जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की  घोषणा की गई है। जिसमें जिले की टीम में नगर पंचायत कोटा की पूर्व पार्षद  संगीता  अग्रहरी को जिला में मंत्री का  दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार नगर पंचायत की पूर्व पार्षद रही  सविता नामदेव को कोटा  महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। दोनों ही ने अपनी नियुक्त पश्चात संयुक्त रूप से कहा कि पार्टी में हमें जो दायित्व सौंपा है उसे हम पूरी ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। अपनी नियुक्ति के लिए इन दोनों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व एवं जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं धरमलाल कौशिक,अमर अग्रवाल,सांसद अरुण साव, भारतीय जनता पार्टी , जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत जिला महामंत्री  मोहित जयसवाल जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा जय श्री चौकसे के साथ कोटा मंडल अध्यक्ष भागवत जयसवाल, महाराज सिंह नायक  न पं अध्यक्ष श्रीमती अमृता प्रदीप कौशिक जी  दुर्गेश साहू एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news