दन्तेवाड़ा

रेलवे कॉलोनी के मकान में मिली सड़ी-गली लाश, दफनाया गया
26-Feb-2021 8:54 PM
रेलवे कॉलोनी के मकान में मिली सड़ी-गली  लाश, दफनाया गया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 26 फरवरी।
रेलवे कॉलोनी के खंडहर मकान में 26 फरवरी को एक लाश फांसी से झूलती हुई मिली। शव सड़ चुका था, जिसके बाद पंचनामा कर उसे दफनाया गया। शव की स्थिति इतनी बुरी थी कि पहचान नहीं हो पाई। 
 रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर इंचार्ज गोविंद आचार्य को कॉलोनीवासियों से पता चला कि मकान क्रं. 38 एच के पास से बदबू आ रही है जिसके बाद आचार्य ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस तत्काल उस स्थल पर पहुंची। जिसके बाद पता चला कि एक व्यक्ति की शव कई दिनों से पड़ा है, शव के सड़ जाने के कारण बदबू आ रही थी।

 शव फांसी से झूलती हुई क्वाटर के बाथरूम में मिली। इसके बाद पुलिस द्वारा सफाईकर्मी के मदद से उतारा गया। पंचनामा कर लोगों से पहचान करवाई गयी, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। शव कई दिनों से पड़े रहने के कारण सड़ जाने व दुर्गंध से पोस्टमार्टम में ले जाने में दिक्कत आई। शासकीय चीरघर में इसका पोस्टमार्टम के बाद पालिका उपाध्यक्ष, जनप्रतिनिधियो,ं पार्षद, रेल्वे कर्मचारी, पुलिस की उपस्थिति में शव शाम करीब 4.30 को नियमानुसार दफनाया गया। बताया जा रहा है इसकी उम्र 40 से 50 के बीच है। सहायक उपनिरीक्षक सीमांचलम इसकी जांच कर रहे हंै।  

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news