राजनांदगांव
राजनांदगांव, 26 फरवरी। नगर निगम राजनांदगांव के राजस्व विभाग में सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत रामप्रसाद चंद्रवंशी के निधन पर महापौर हेमा देशमुख की उपस्थिति में नगर निगम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक, गणेश पवार, सुनीता फडऩवीस सहित नगर निगम के अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि आज निगम का एक होनहार कर्मचारी हमारे बीच नहीं रहा, ये एक ईमानदार एवं कर्तव्य निष्ठ कर्मचारी थे। ये अपने प्रभारित वार्ड में प्रतिदिन जाकर राजस्व वसूली ईमानदारी से करते थे। इनके स्वर्गवास होने से इनका परिवार की ही नहीं, बल्कि निगम परिवार की भी क्षति हूई है। शोकसभा का संचालन उपायुक्त सुदेश कुमार सिंह ने किया।
सभा मेें कार्यपालन अभियंता दीपक जोशी, सहायक अभियंता कामना सिंह यादव, लेखा अधिकारी यूएस वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी भूपेन्द्र वाडेकर, महापौर परिषद के सचिव संजीव कुमार मिश्रा, प्र.कार्यालय अधीक्षक अशोक चौबे सहित कर्मचारियों द्वारा दिवंगत आत्मा को दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।