रायगढ़

शिवसेना ने पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका
26-Feb-2021 5:37 PM
शिवसेना ने पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 26 फरवरी।
लगातार पेट्रोल, गैस सिलेण्डर का मूल्य बढ़ते जा रहा है। इससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को लगातार पेटोल के बढ़ते दामों को लेकर शिव सेना ने इसका विरोध जताया और केन्द्रीय पेटोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला फूंका।

दोपहर करीब बारह बजे शिव सेना के रायगढ़ जिला अध्यक्ष अमित विश्वास, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विमल महंत व नगर सचिव अजिम विश्वास सहित शिव सेना के अन्य पदाधिकारी व सदस्य शहीद चौक होते हुए रामनिवास टाकीज चौक पर पहुंचे और यहां केन्द्र सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन किया। यही नहीं एक रिक्शे के उपर मोटर सायकिल को रख कर विरोध जताया। जिला अध्यक्ष अमित विश्वास का कहना था कि लगातार पेट्रोल का दाम बढ़ते जा रहा है। इससे आम लोगों का जीन दुभर हो चुका है। वर्तमान में आज हर कोई मोटर सायकिल का सहारा लेता है पर इस तरह लगातार पेटोल, डीजल का मूल्य बढ़ते रहा, तो आम जनता इसका भी उपयोग नहीं कर सकती। आम लोगों के हित को देखते हुए आज केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news