कवर्धा

श्री रुद्र महायज्ञ का भूमिपूजन
26-Feb-2021 4:59 PM
श्री रुद्र महायज्ञ का भूमिपूजन

बोड़ला,  26 फरवरी।  विकासखंड मुख्यालय के कुसुम घटा में  गुरुवार को श्री रुद्र महायज्ञ कार्यक्रम का भूमिपूजन  हायर सेकंडरी स्कूल  मैदान में   किया गया। आचार्य मेघानंद शास्त्री ने बताया कि  ग्राम कुसुम घटा में 10 वर्षों बाद  पुन: 14 मार्च से 24 मार्च तक 10 दिवसीय श्री रूद्र महायज्ञ का कार्यक्रम रखा जा रहा है । कुसुम घटा के ग्रामीणों द्वारा आयोजित रुद्र महायज्ञ  में ज्योतिष एवं शारदा पीठाधीश्वर  स्वामी स्वरूपानंद जी  महाराज यज्ञ में 2 दिन  कुसुम घटा में  रहेंगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, नीलम गायत्री उत्तर प्रदेश से, धीरेंद्राचार्य जी चित्रकूट से, श्रीमन महामहिम  विद्या मार्तंड निग्रह आचार्य  श्री भगवत आनंद गुरुजी महाराज झारखंड से श्री रूद्र महायज्ञ कार्यक्रम में  पधारेंगे । 

भूमि पूजन कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीताम्बर व, अमरसिंह वर्मा, छबी लाल वर्मा, डाकोर चंद्रवंशी,अमित वर्मा, उमेश चंद्रवंशी, पवन चंद्रवंशी, प्रमोद चंद्रवंशी, अजित साहू, अशवनी वर्मा,ग्राम आचार्य श्री पंडित मेघानन्द शास्त्री,शशी दुबे,सनत दुबे,पुरषोत्तम दुबे,तुकाराम वर्मा,सुधा राम वर्मा,भोजराम वर्मा,कन्हैया वर्मा,घुरावराम चंद्रवंशी, परमानन्द वर्मा,जीवन वर्मा,चन्द्र कुमार चंद्रवंशी, राजाराम वर्मा,शिवकुमार चंद्रवंशी, चतुर वर्मा,ईश्वर वैष्णव, खेदूराम मरकाम सरपंच, बिसेन साहू मनीराम निसाद एवं समस्त ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news