सरगुजा

साहित्यकार मिश्र का सम्मान
25-Feb-2021 8:47 PM
 साहित्यकार मिश्र का सम्मान

   पत्रिका ‘गागर’ के 13वें अंक का भी लोकार्पण  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 25 फरवरी। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2019-20 सुन्दर लाल शर्मा सम्मान से अलंकृत सम्भाग के वरिष्ठ साहित्यकार पं. जेएन मिश्र का नगर के सभी साहित्यिक संस्थाओं ने सम्मान किया।

उन सभी साहित्यिक समितियों एवं सुधी जनों का आभार व्यक्त करने हेतु जेएन मिश्र के निज निवास पर उनके 88वें जन्मतिथि के अवसर पर साहित्यिक गोष्ठी एवं काव्य संध्या का आयोजन भारतेन्दु साहित्य एवं कला समिति की ओर से किया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेन्द्र गायकवाड़ वरिष्ठ अधिक्षक सेन्ट्रल जेल सरगुजा के तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जेएन मिश्र ने की। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि द्वारिका यादव विकास, ब्रम्हा शंकर सिंह, डॉ. पुष्पा सिंह, देवेन्द्र दुबे थे ।

नगर के प्रमुख साहित्य समितियों के अध्यक्ष व सदस्यगणों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही तथा हिन्दी साहित्य परिषद राष्ट्रीय कवि संगम, प्रगतिशील लेखक संघ पहचान कला एवं साहित्य समिति, मानव कल्याण एवं सामाजिक विकास संगठन (छ.ग.) सरगुजा हिन्दी साहित्य परिषद कृति नारी साहित्यक संगठन के सदस्य उपस्थित थे।

 इस अवसर पर सरगुजा सर्व ब्राम्हण समाज की ओर से जेएन मिश्र का सम्मान भी किया गया। साथ ही ट्रेड यूनियन के प्रान्ताध्यक्ष डॉ. जेपी श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राकेश गुप्ता भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर आयोजित काव्य गोष्ठि में अग्रांकित कवि-कवियत्रियों ने अपनी उत्कृण गीतो की मनमोहक प्रस्तुती से श्रोतागणों को बारंवार मनोभावों को प्रवाह करने के लिए बाध्य कर दिया । आयोजन में राजेन्द्र प्रसाद विश्वकर्मा राज, अजय श्रीवास्तव, अर्चना पाठक, विनोद हर्ष, वेदप्रकाश अग्रवाल, राजेश मिश्र, डॉ. योगेन्द्र गहरवार, देववंश दुबे, मुकुन्द लाल, कृष्ण कांत पाठक, श्याम बिहारी पाण्डेय, पूनम दुबे, आश पाण्डेय, गीता दुबे, संध्या सिंह, बीडी लाल, शिरिन रवान, भगत सिंह चावला विहंस, डॉ. पुष्पा सिंह, डॉ. सुधीर पाठक, राजेन्द्र गायकवाड़, द्वारिका प्रासद यादव विकास, ब्रम्हा शंकर सिंह, राजेश पाण्डेय एवम् रमेश सिन्हा ने काव्य पाठ किया।

काव्य पाठ के मध्य ही सरगुजिहा बोली कर पहिल पत्रिका च्गागरज् के 13 वें अंक का लोकार्पण भी मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया। इसी क्रम में नीलिमा मिश्रा, डॉ. सुदामा मिश्र, जेपी श्रीवास्तव ने भी अपने भावोद्गार प्रस्तुत किया ।

कार्यक्रम का संचालन राजेश पाण्डेय ने तथा आभार प्रदर्शन द्वितेन्द्र मिश्र ने किया । कार्यक्रम में बबन जी पाण्डेय एम. एम, मेहता, कन्हैया लाल गौड़, प्रकाश कश्यप, किशन शर्मा, राजनारायण द्विवेदी अरूण मिश्रा, श्रीमती मंजू पाठक, श्रीमती नीतू मिश्रा की उपस्थिति रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news