रायगढ़

जिला भाजपा अध्यक्ष ने की मंडल के संगठन प्रभारियों की घोषणा
25-Feb-2021 6:00 PM
जिला भाजपा अध्यक्ष ने की मंडल के संगठन प्रभारियों की घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 25 फरवरी।
भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल द्वारा जिला संगठन प्रभारी व प्रदेश मंत्री विजय शर्मा व जिला संगठन सह प्रभारी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास महतो की अनुमति से  मंडल के संगठन प्रभारियों की घोषणा करी। 

रायगढ़ जिले में 31 मंडलों के माध्यम से जिला भाजपा संगठन के कार्यों को निष्पादित करती है,ताकि प्रदेश संगठन के निर्देशों का मतदान केंद्र तक प्रतिपादन कराया जा सके। जिले के वरिष्ठ नेताओं को मंडलों के प्रभारी बनाकर ,उन मंडलों में भाजपा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह घोषणा अहम मानी जाती है। रायगढ़ शहर मंडल ब्रजेश गुप्ता, सरिया मंडल मीरा धरम जोल्हे, पुसौर मंडल नरेश पंडा, कोडातराई मंडल अजय जवाहर नायक, लोईंग मंडल टीकाराम पटेल, सारंगढ़, चक्रधर नगर मंडल रत्थु गुप्ता, बरमकेला मंडल कैलाश पंडा, लेन्धरा मंडल प्रमोद गुप्ता, सालार मंडल पवन शर्मा, भेड़वन मंडल रमेश छापरिया, सारंगढ नगर मंडल कमल गर्ग, कोसीर महेश साहू, केडार मनोज शर्मा, धरमजयगढ़ मंडल बब्बल पाण्डेय, बाकारुमा मंडल रवि भगत, कापू मंडल शान्ता साय, कुडुमकेला मंडल अजेश अग्रवाल, छाल मंडल रमेश बेहरा, घरघोड़ा मंडल आलोक सिंह, मुकडेगा मंडल राम पटेल, धरमजयगढ़, राजपुर मंडल लीनव राठिया, तमनार मंडल सुभाष पाण्डेय, रोडोपाली मंडल रजनी राठिया, संबलपुरी मंडल कौषलेश मिश्रा, जोबी मंडल तारा सिंह राठिया, खरसिया नगर मंडल विकास केडिया, रायगढ़ पश्चिम मंडल विलिश गुप्ता, सूपा मंडल मनोज प्रधान, महका जैनेश्वर मिश्रा, चपले सुनील सिंह ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news