रायगढ़

महिला कांग्रेस ने किया पीएम का पुतला दहन
23-Feb-2021 6:13 PM
महिला कांग्रेस ने किया पीएम का पुतला दहन

राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, केंद्र सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाज़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 23 फरवरी।
बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल व घरेलू गैस के बढ़ते दाम को लेकर महिला कांग्रेस ने सोमवार की शाम अपना विरोध प्रदर्शन किया है। महिला कांग्रेस छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में सोमवार को महिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन दिया है।

रायगढ़ में भी सोमवार की शाम महिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किआ है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे बुलंद करते हुए महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार  का जमकर विरोध किया। महिला कांग्रेस के नेतृत्व में रायगढ़ के कांग्रेसियों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक में बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। 

केंद्र सरकार को उनके वादे याद दिलाते हुए महंगाई पर लगाम लगाने की मांग  कांग्रेसियों ने  की है। महिला कांग्रेस ने महामहिम  राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया है जिसमे उन्होंने बढ़ते डीजल पेट्रोल व रसोई गैस के दामों में नियंत्रण लगाने की मांग रखी है। नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह राज ने प्रदर्शन स्थल में महिला कांग्रेस से ज्ञापन प्राप्त किया। जिसे महामहिम राज्यपाल को प्रेषित किया जाएगा।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष अरुण मालाकार,विकास शर्मा, स्नेह लता शर्मा अध्यक्ष महिला कांग्रेस, विद्यावति सिदार अध्यक्ष महिला कांग्रेस ग्रामीण, अरुणा चौहान ब्लॉक अध्यक्ष, शहर संजना शर्मा पार्षद, अनीता चौहान सुनीता मिंज, सायरा बानो, सुनीता चौहान, वारिसुन बेग, अनीता चौहान, सरस्वती भगत, किरण बरेठ, सरस्वती भगत, लक्ष्मी, श्यामप्यारी, सुषमा कुजूर, प्रतिमा कुजूर, उर्मिला, सुनीता कुमारी, रिंकी, सपना, शबनम, पिंकी आदि उपस्थित रहे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news