बस्तर

भाजपा पदाधिकारियों ने जिलाधीश को समस्याओं से रूबरू कराया
21-Feb-2021 8:57 PM
 भाजपा पदाधिकारियों ने जिलाधीश को समस्याओं से रूबरू कराया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 21 फरवरी। आज सुबह भाजपा पदाधिकारियों ने जिलाधीश के साथ पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ गीदम रोड में निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर पुलिया और गंगा मुंडा तालाब का पानी/ वार्ड के पानी की निकासी के नाले के मुहाने को दिखाया गया, तथा कहा कि तकनीकी रूप से कई गलतियों से भविष्य में गंगानगर वार्ड में जलजमाव की स्थिति बनेगी, इसके निदान हेतु अवगत कराने पर जिलाधीश ने तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया। इसी तरह कई समस्याएं बताई।

भाजपा के पदाधिकारी सुरेश गुप्ता और संजय पांडे ने जिलाधीश से प्रगति पथ को समय सीमा में पूर्ण करने हेतु मांग रखी। यह भी मांग की गई  कि गीदम रोड  के ऊपर बनी  पुलिया को जल्द से जल्द खोला जाए, जिससे जनता को आने-जाने  की सुविधा और धूल से मुक्ति मिले।

इस अवसर पर योगेंद्र पांडे, भाजपा उपाध्यक्ष आशुतोष पाल, संग्राम सिंह राणा, कमल पटवा, शशि नाथ पाठक, प्रकाश झा, रोशन झा, धन सिंह नायक, दशरथ गुप्ता, रिंकू शर्मा, संजय चंद्राकर, अभिषेक तिवारी, परेश ताटी एवं बड़ी संख्या में गंगा नगर वार्ड के गीदम रॉड के निवासी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news