सुकमा

किसानों के समर्थन में कांग्रेसियों ने निकाली रैली
21-Feb-2021 5:37 PM
किसानों के समर्थन में कांग्रेसियों ने निकाली रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 21 फरवरी। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने रामाराम मंदिर प्रांगण से दस किलोमीटर सुकमा जिला मुख्यालय धरना स्थल बसस्टैंड तक पैदल मार्च किया एवं जनता को केंद्र की मोदी सरकार के काले कानून के बारे में बताया। रैली के पश्चात सुकमा बसस्टैंड में विशाल आमसभा रखा गया।

कांग्रेस के वक्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के तीन काले कानूनों की जानकारी दी। प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी जी ने कहा मोदीजी किसानों को अपने ही खेत में गुलाम बनाना चाहते हैं। हरीश कवासी ने महंगाई के मुद्दे पर रामदेव बाबा को भी आड़े  हाथों लिया। कांग्रेस की सरकार में रामदेव बाबा 30 रु.  में पेट्रोल की बात करते थे लेकिन अब 100 रु. पेट्रोल के दाम हैं। लेकिन रामदेव आज चुप क्यों हंै। मोदी सरकार को हर क्षेत्र में विफल प्रधानमंत्री करार दिया। सभा को संबोधित करते नगरपालिका अध्यक्ष राजू साहू ने अपने चित-परिचित अंदाज में बिना साबुन के भाजपाइयों को धोते हुए महंगाई के मुद्दे पर भाजपाइयों को जो कह रहे हैं कि 100 रुपये पेट्रोल भी लेंगे। ऐसे लोगों को साहू ने जमकर निशाना साधते हुए कहा कि इतनी ही देशभक्ति का शौक है तो सभी पेट्रोल पंपों पर दो मूल्यों के पेट्रोल मिलना चाहिए। एक सस्ता आम जनता के लिए औऱ एक महंगा भाजपाई लोगों के लिए, और एलपीजी गैस की दामों पर लगातार वृद्धि से परेशान गृहणियों का बजट ही बिगड़ गया है। आने वाले समय में अपने घर के महिलाओं से बच के रहने की हिदायत दी।  वहीं पूर्व जिला कांग्रेस के अध्यक्ष करण सिंह देव ने मोदी सरकार की किसान विरोधी तीन काले कानूनों की कड़े शब्दों में निंदा की। नगर कांग्रेस अध्यक्ष शेख सजार ने कहा ये मोदी सरकार ने जब भी कोई फैसला लिया है देश की जनता का नुकसान ही हुआ है। सभा को जिला कांग्रेस के अध्यक्षा माहेश्वरी बघेल , गीता कवासी, मंगम्मा, सुधीर पांडे, सुनील यादव, कपिल सिंह ठाकुर, राजेन्द्र सिंह भदौरिया, लक्ष्मण, कोसा, ने भी सम्बोधित किया इस कार्यक्रम में सुकमा जिला से  पाचो ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष महिला कांग्रेस युवक कांग्रेस एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news