कवर्धा

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने ली बैठक, कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज
20-Feb-2021 3:46 PM
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने ली बैठक, कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोड़ला, 20 फरवरी।
विकासखंड मुख्यालय के कवर्धा से लगे ग्राम खैरबना कला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीतांबर वर्मा द्वारा बैठक ली गई।  एक दिवसीय बैठक में सेक्टर के बूथ प्रभारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रमुखता के साथ भाग लिया। बैठक में जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष सनत जायसवाल, सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष अमर वर्मा, एल्डरमैन दीपक मागरे, शेख अनवरी महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव, गोरेचंद्रवंशी सचिव सरपंच संघ बोड़ला एवं युवा कांग्रेस के अमित वर्मा बैठक में पहुंचे।

सेक्टर प्रभारी धनुष साहू राम साहू आत्मा साहू सुखराम कृष्णा नामदेव टँकेश्वर ठाकुर सूरज श्रीवास सेवक राम गंधर्व गिरोद साहू बाबूलाल साहू भगवंता साहू चितराम साहू मुकेश सिन्हा  सहित लगभग सैकड़ों की संख्या में सभी कनिष्ठ एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ब्लॉक अध्यक्ष पीतांबर वर्मा ने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ता के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाने की आवश्यकता है।

उन्होंने आगे कहा कि वे जमीनी स्तर से उठे कार्यकर्ता हंै पार्टी में किसी भी प्रकार की समस्या के लिए वे 24 घंटे कार्यकर्ताओं के लिए तैयार खड़े हैं। उन्होंने बैठक में कार्यकर्ताओं द्वारा की गई शिकायतों का तुरंत समाधान करते हुए दूरभाष से अधिकारियों से संपर्क कर कार्यकर्ताओं की समस्या को दूर करने हेतु बात की।  एक चैनल के रूप में हम  काम कर रहे हैं। मैं आपकी हर समस्या को हर स्तर पर दूर करने का प्रयास करूंगा। लोकल स्तर पर समस्या के समाधान के लिए मैं हूं और उसके बाद मैं आप की बातों को लेकर जिलाध्यक्ष और मंत्री को भी अवगत कराकर आपके समस्याओं का  समाधान किया जाएगा इसके लिए तत्पर हूं। 

उन्होंने कहा कि मैं जमीनी स्तर से उठकर आप सभी लोगों के आशीर्वाद से आज ब्लॉक स्तर पर पहुंचा हूं। आगे भी ऐसा काम करूं इसलिए आप लोगों के बीच आकर आप लोगों से चर्चा कर आप लोगों का सहयोग आशीर्वाद के लिए आप के बीच आया हूं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news