राजनांदगांव

बदले मौसम के साथ दिनभर रही ठंड सर्द हवाओं से तापमान लुढक़ा
17-Feb-2021 6:46 PM
बदले मौसम के साथ दिनभर रही ठंड सर्द हवाओं से तापमान लुढक़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 17 फरवरी। समूचे छत्तीसगढ़ समेत राजनांदगांव में भी बुधवार को मौसम के बदले रूख से दिनभर ठंडी हवाएं चली। वहीं सर्द मौसम से तापमान में तेजी से गिरावट आई। मंगलवार देर शाम को बदले मौसम से अचानक तेज हवाएं चली। बुधवार को पूरे दिन सर्दीली हवाओं से ठंड फिर से लौट आई।

पिछले दो-तीन दिनों से दिन में पड़ रही गर्मी से लोगों के पसीने छूटने लगे थे। रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मंगलवार को दिन का तापमान लगभग 33 डिग्री तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि विदर्भ के ऊपर चक्रवाती घेरा होने से मौसम बदल गया। छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाके में हुई बारिश के असर से समूचे राज्य में इसका व्यापक असर पड़ा है।

मंगलवार शाम को अचानक मौसम में फेरबदल के चलते ठंडी हवाएं चली और जिले के कुछ स्थानों में बूंदबांदी भी हुई। इधर बुधवार को भी सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे। वहीं ठंडी हवाएं चलने से लोग गर्म कपड़ों का भी उपयोग करते दिखे।  बताया जा रहा है कि विदर्भ के ऊपर एक चकरी चक्रवाती घेरा बना हुआ है। ऐसे में कल 18 फरवरी तक इसके बने रहने की संभावना है। इसके प्रभाव से जिले के कुछ स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश की भी संभावना है। इधर मौसम में फेरबदल के चलते रबी फसल को भी नुकसान होने की आशंका है। वहीं खरीदी केंद्रों में रखे धान भी बारिश में भीगने की आशंका है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news