नारायणपुर

नारायणपुर के कांग्रेसी नहीं संभाल पा रहे अपने कार्यकर्ता- जैकी कश्यप
15-Feb-2021 9:17 PM
 नारायणपुर के कांग्रेसी नहीं संभाल पा रहे अपने कार्यकर्ता- जैकी कश्यप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नारायणपुर, 15 फरवरी। कांग्रेस में उठे बगावत के सुर को देखते हुए भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जैकी कश्यप ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि जो कांग्रेस पार्टी सरकार में रहते अपने कार्यकर्ताओं को नहीं संभाल पा रही है। आपसी गुटबाजी उनकी पार्टी में इतना बढ़ गया है जो आज जमीन से लेकर आज सोशल मीडिया अखबार हर जगह छाया हुआ दिखाई दे रहा है। उस पार्टी के मुखिया बने लोग प्रदेश और देश की बात कर रहे हैं। पहले अपने जिले के कार्यकर्ताओं को तो संभाल लीजिए।

आगे कहा कि प्रदेश की जनता का मोहभंग तो पहले ही हो चुका था, अब कार्यकर्ताओं का मोहभंग होना साफ दर्शाता है कि कांग्रेस सरकार से ना ही आम जनता, अधिकारी-कर्मचारी,  ना ही कोई वर्ग खुश है। आज उनके इस्तीफा देने से साफ जाहिर हो गया कि उनके कार्यकर्ता भी नाखुश हैं।

श्री कश्यप ने जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा होने के नाते सभी से कहा कि हमारे द्वार हमेशा आपके लिए खुले हैं। आप सभी का स्वागत है। आप जब आना चाहे हम  ससम्मान आप सभी को हमारे पार्टी में लेने को तैयार हैं।

वहीं युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य सचिन जैन ने कहा कि 2 साल में कांग्रेस का यह हाल है। उड़ती खबरों के मुताबिक बड़े कार्यकर्ता छोटों को इतना इग्नोर कर रहे हैं कि छोटे कार्यकर्ता परेशान हो गए हैं। हमारी पार्टी उनके स्वागत में हमेशा तैयार है। आप जब चाहे तब आ सकते हैं, हमें कार्यकर्ताओं का सम्मान करना बहुत अच्छी तरह से आता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news