राजनांदगांव
पारीबाई मोटलानी का निधन
14-Feb-2021 8:03 PM
राजनांदगांव, 14 फरवरी। हेमू कॉलानी नगर लालबाग निवासी श्रीमती पारीबाई मोटलानी का 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मन्नूमल मोटलानी की धर्मपत्नी थी। श्रीमती पारीबाई 3 पुत्रो राजेश, विनोद व दीपक एवं 2 पुत्रियों से भरापूरा परिवार छोड़ गई। उनका अंतिम संस्कार मुक्तिधाम में किया गया।