राजनांदगांव

राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आज
14-Feb-2021 4:33 PM
राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आज

राजनांदगांव, 14 फरवरी। नगर और जिले की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं खिलाडियों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 15 फरवरी को किया जा रहा है। स्व. अभिलेख अग्रहरी की स्मृति में आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता का यह दूसरा वर्ष है। 

उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता जिले के प्रतिभावान तीरंदाजी खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ प्रदेशभर के खिलाडिय़ों में खेल भावना एवं अनुशासन को विकसित करने के लिए की जाती है। उक्त आयोजन में राज्यभर से करीब 150 खिलाडिय़ों के जुटने की संभावना है। जिला व पुलिस प्रशासन, स्वाति स्पोट्र्स, अभिलेख वेलफेयर फाउंडेशन के सौजन्य व सहयोग से यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।  वहीं संस्कारधानी तीरंदाजी संघ राजनांदगांव से तकनीकी सहयोग प्राप्त हो रहा है।

आयोजन के इस द्वितीय वर्ष को लेकर खिलाडिय़ों में विशेष उत्साह एवं उत्सुकता दिखाई पड़ रही है। यह प्रतियोगिता कमलादेवी राठी महाविद्यालय मैदान में कल 15 फरवरी को सुबह 10 बजे प्रारंभ होगी एवं शाम 5 बजे पुरस्कार वितरण किया जाएगा। प्रतियोगिता में सीनियर खिलाडिय़ों के बीच बालक एवं बालिका वर्ग में अलग-अलग प्रतिस्पर्धा होगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news