राजनांदगांव

पुष्प महोत्सव में राम वन पथ गमन की झलक
14-Feb-2021 12:21 PM
पुष्प महोत्सव में राम वन पथ गमन की झलक

फूलों से बनी कृतियों को मिल रही प्रशंसा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 फरवरी।
नगर निगम के सालाना पुष्प महोत्सव को बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। फूलों से बनी कृतियों की जमकर सराहना की जा रही है। लोगों को इस आयोजन के जरिये प्रकृति से जुड़ाव होने का भी अहसास हो रहा है। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना राम वन पथ गमन की झलक भी दिखाई दी। महोत्सव में नरवा-गरवा-घुरवा बाड़ी योजना की फूलों से प्रदर्शित किया गया है, जिसमें आदर्श गौठान, गोधन योजना की भी छाप दिख रही है।

कोरोनाकाल में वारियर्स बने चिकित्सक, स्टॉफ नर्स, पुलिस और सफाईकर्मियों का भी महोत्सव में जगह मिली। वहीं देश के इंडिया गेट को भी फूलों के जरिये निर्मित किया गया है। छत्तीसगढ़ की धार्मिक केंद्र राजिम के राजीव लोचन मंदिर को महोत्सव में स्थान दिया गया है। 

13 एवं 14 फरवरी को हुए पुष्प महोत्सव का प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने 12 फरवरी को औपचारिक शुभारंभ किया था। वहीं 13 फरवरी को कलेक्टर टीके वर्मा ने विधिवत से महोत्सव का उद्घाटन किया। स्थानीय आनंद वाटिका में रंग-बिरंगे फूलों को देखकर लोगों के चेहरे में अभुतपूर्व उत्साह भी दिख रहा है। फूलों से बनी कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र बन गई है। वहीं फूलों के जरिये आकर्षक गाय और बैलगाड़ी भी तैयार किए गए हैं।

कलेक्टर वर्मा ने शनिवार को पुष्प महोत्सव का उद्घाटन करते कहा कि शहर के आनंद वाटिका में आयोजित यह दो दिवसीय पुष्प महोत्सव विशेष है। यहां विभिन्न विभागों के स्टॉल तथा महिला स्वसहायता समूह स्टॉल लगाए गए हैं। लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए हैं और योग के प्रति भी चेतना बढ़ी है। शहर में उद्यान की संख्या बढ़ी है। उन्होंने कहा कि शहर में केवल सडक़ और कांक्रीट के भवन होना ठीक नहीं है, बल्कि प्रकृति के प्रति झुकाव होना चाहिए। नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक ने शहर के विभिन्न स्थानों में पौधरोपण करवाएं है। जिसका असर अब दिखने लगा है। उन्होंने कहा कि किसानों को फूलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है। बहुत से शासकीय योजनाओं के तहत किसान गेंदे, रजनीगंधा एवं गुलाब की खेती कर सकते हैं, जिससे उनके आय में बढ़ोत्तरी होगी। जिले में उन्नत कृषक है और उन्हें फूलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है।

एसपी डी. श्रवण ने कहा कि सुंदर फूलों को देखकर खुशी होती है और आज यहां नगर निगम आयुक्त ने आनंद वाटिका में रूचि लेकर पुष्प महोत्सव का आयोजन किया है। यहां बर्थडे पार्क भी बनाया गया है। पुष्प महोत्सव में शीत ऋतु के बहुत से फूल देखने को मिल रहे हंै, जो बहुत ही अद्भुत लग रहे हैं।

जिला पंचायत सीईओ अजीत वसंत ने कहा कि प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति झुकाव के लिए नगर निगम का यह प्रयास सराहनीय है। नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि 2020 में भी त्रि-दिवसीय पुष्प महोत्सव का आयोजन किया गया था। राजनांदगांव में आयोजन का यह दूसरा वर्ष है। इस अवसर पर पद्मश्री फूलबासन यादव, नगर निगम के कार्यपालन अभियंता दीपक जोशी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news