राजनांदगांव

आनंद वाटिका स्वास्थ्य के लिए उपयोगी- अकबर
13-Feb-2021 7:42 PM
आनंद वाटिका स्वास्थ्य के लिए उपयोगी- अकबर

  आनंद वाटिका पार्क का लोकार्पण  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 13 फरवरी।  जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने शुक्रवार को लगभग 80 लाख की लागत से रानीसागर-बूढ़ासागर स्थित आनंद वाटिका, बर्थडे पार्क का लोकार्पण किया। उन्होंने पार्क में स्थापित ऋषियों की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किया। लोकार्पण के बाद उन्होंने पार्क का निरीक्षण भी किया। पार्क में प्राकृतिक सौंदर्य तथा स्वास्थ्य के लिए विभिन्न प्रकार के फूल तथा छायादार पौधे लगाए गए हैं। जिससे नागरिकों को सुंदर एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने वहां बच्चों के लिए निर्मित एडवेंचर गेम स्थल, फौव्वारा का अवलोकन किया।

मंत्री अकबर ने निरीक्षण के दौरान आनंद वाटिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि आनंद वाटिका का निर्माण नागरिकों के लिए बहुत ही उपयोगी है, यहां लोगों को स्वास्थ्यवर्धक वातावरण मिलेगा। बर्थडे पार्क के निर्माण से लोगों को जन्मदिन मनाने के लिए हराभरा प्राकृतिक स्थल मिलेगा। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए एडवेंचर स्थल भी बनाया गया है।

 महुआ प्रसंस्करण केन्द्र का किया निरीक्षण

मंत्री अकबर ने गौरव पथ स्थित राजनांदगांव महुआ प्रसंस्करण केन्द्र का निरीक्षण किया। महुआ प्रसंस्करण केन्द्र में लघुनोपज से निर्माण कर रहे महुआ स्क्वैश (शरबत), महुआ आरटीएस (जूस), महुआ चटनी, महुआ चिक्की, महुआ लड्डू, महुआ पापड़ी बनाए जा रहे हैं। मंत्री ने महुआ प्रसंस्करण केन्द्र में कार्य कर रही महिलाओं से उत्पाद की जानकारी ली। प्रसंस्करण केन्द्र में स्थापित मशीनों के कार्य विधि तथा कच्चे माल कक्ष का अवलोकन किया। मंत्री अकबर ने कहा कि शासन द्वारा वन उत्पादों का वेल्यू एडिशन किया जा रहा है। वनों से प्राप्त होने वाले उत्पादों की मांग में वृद्धि हुई है। इसके लिए शासन द्वारा प्रभावी कदम भी उठाए जा रहे हैं। उन्होंने महुआ प्रसंस्करण केन्द्र में बनाए जा रहे उत्पादों के लाभ के बारे में जानकारी ली। उन्होंने महुआ प्रसंस्करण केन्द्र में बनाए जा रहे उत्पादों की सराहना की।

वनमंडलाधिकारी बीपी सिंह ने बताया कि राजनांदगांव जिला सघन वन एवं जैवविधिता से परिपूर्ण तथा समृद्ध है। यहां लघुवनोपज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। अंचल में लघुवनोपज महुआ बहुतायत प्राप्त होता हैं। जहां विभिन्न श्रृंखला में महुआ से बने स्वादिष्ट उत्पाद महुआ स्क्वैश (शरबत), महुआ आरटीएस (जूस), महुआ चटनी, महुआ चिक्की, महुआ लड्डू एवं सूखा महुआ उपलब्ध है। इस अवसर पर महापौर हेमा देशमुख, कलेक्टर टीके वर्मा, एसपी डी. श्रवण  सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news