नारायणपुर

नारायणपुर विधायक ने पूर्व मंत्री केदार पर साधा निशाना
12-Feb-2021 8:58 PM
 नारायणपुर विधायक ने पूर्व मंत्री केदार पर साधा निशाना

नारायणपुर, 12 फरवरी। पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने विज्ञप्ति जारी कर छत्तीसगढ़ सरकार को झूठे वादों की सरकार बताया और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के ऊपर समर्थन मूल्य पर धान ना खरीदने और किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया। इसका पलटवार करते हुए छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि पूर्व मंत्री पहले 15 साल के कुशासन को देख ले। उनके शासनकाल मे किसान, मजदूर, युवा एवं  समाज के हर वर्ग त्रस्त था। किन्तु छत्तीसगढ़ में जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनी, घोषणा पत्र के अनुसार शपथ ग्रहण के 3 घंटे के पश्चात छत्तीसगढ़ के किसानों का कर्जा माफ़ हुआ, जिसमें उनके बड़े भाई और बीजेपी के बड़े नेताओं के नाम शामिल हंै।

आज केंद्र सरकार किसानों के ऊपर जिस तरह से अत्याचार कर रही, किसानों के ऊपर लाठियां चला रहे, पानी बरसा रहे हंै, आंदोलनरत कितने किसान आज शहीद हुए, उसे पूरी दुनिया देख रही है और इधर भाजपा के स्थानीय नेता किसान हितैषी होने का ढोंग कर रहे हंै। तब चिंता नहीं हुयी, हमारी सरकार देश की पहली सरकार है, जो किसानों को 25 सौ रू धान का मूल्य दे रही है। 

उन्होंने कहा कि  केदार कश्यप को ये जानकारी नहीं है कि पिछले वर्ष हमने राजीव गांधी किसान न्याय योजना लाया और उनको  उनकी फसल का उचित दाम दिलाया और अंतिम किस्त जो बचा है, उसे मुख्यमंत्री ने मार्च में डालने की बात कही है और हम मार्च में अंतिम किस्त भी डालेंगे। आपने  भी भाजपा शासन मे बोनस देने की बात कही थी कितने किसानों को बोनस दिए आंकड़ा बताइए। भूपेश बघेल किसान के बेटे हैं, इसलिए किसानों का दर्द समझते हैं। वहीं दूसरी ओर मुद्दाविहीन भारतीय जनता पार्टी के नेता लोगों को झूठ बोलकर गुमराह कर रहे हंै। जनता को गुमराह करना भाजपा की रीति-नीति है। आज  छतीसगढ़ की जनता देख रही है कि सच्चाई क्या है?

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस वर्ष भी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने धान बेचा और उनके खाते मे पैसा भी डल गए जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री और उनके परिवार के लोग शामिल हैं। यही नहीं बस्तर के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने भी 120 क्विंटल  और  उनकी माता के नाम से भी 134 क्विंटल धान बेचा। यदि केदार कश्यप आदिवासी और किसानों के साथ  है तो तब कहां थे जब नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण हो रहा था, केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ की चावल सेंट्रल पूल में नहीं ले रही थी, जितना बारदाना देना था उतना नहीं दिया। आज किसान आंदोलनरत है उनकी चिंता क्यों नहीं हो  रही है। छत्तीसगढ़ की जनता को कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऊपर भरोसा है। आप जनता को कितना भी गुमराह कर ले हम किया गया वादा भी पूरा करेंगे और आने वाले समय मे भी 25 सौ रुपये क्विंटल मे धान खरीदी करेंगे। पूर्व मंत्री भाजपा के केवल प्रदेश प्रवक्ता होने का फर्ज निभा रहे है फर्ज निभाना सही है किन्तु जनता को भ्रमित करना गलत।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news