कवर्धा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोड़ला, 10 फरवरी। दिल्ली में किसानों के द्वारा तीन कृषि कानून के खिलाफ चल रहे आंदोलन के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पितांबर वर्मा द्वारा प्रेस वार्ता का कार्यक्रम विश्राम गृह में किया गया। पत्रकार वार्ता में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री वर्मा ने किसानों के लिये लाए गए कानून को काला कानून बताते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर हल्ला बोला।
उन्होंने कहा कि लगभग 3 माह बीतने जा रहा है किसान दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं। कील काटो और तारों से जूझते हुए सैकड़ों किसानों ने इस कानून के विरुद्ध में शहादत भी दे दी है, लेकिन केंद्र सरकार किसानों की शहादत की परवाह ना करते हुए जिद पर अड़ी हुई है, वो किसानों का हित नहीं चाहती बल्कि अपने उद्योग पति मित्रों के हितों को साधने के लिए ही किसान बिल को हटाने पर विचार नहीं कर रही है,उन्होंने कहा कि किसानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा किसान आंदोलन को पूरा पूरा समर्थन दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि किसान के आंदोलन के समर्थन में ही पूरे राज्य में चक्का जाम किया गया।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को चंद उद्योगपतियो ं की सरकार बताया। श्री वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे बिना कुछ कारण के ही सरकार के खिलाफ माहौल बनाने के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों की सरकार है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किसानों के हित में अनेक कार्य किए गए हैं। उन्होंने राजीव गांधी न्याय योजना की जिक्र करते हुए किसानों को प्रोत्साहन राशि देने की बात बताई। इस पर भी उन्होंने केंद्र सरकार के द्वारा विरोध खड़े करने की बात बताते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जो किसान के पक्ष में काम करने का छलावा किया जा रहा है। वह अब साफ दिखाई दे रहा हैं। भाजपा के नेता सिर्फ बयानबाजी कर सरकार को घेरने में जुटे हैं। उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह किसानों के समर्थन में है कि विरोध में हम तो उनके समर्थन में प्रेस वार्ता कर रहे हैं।
उन्होंने पत्रकारों के तीखे सवालों का जवाब देते हुए राज्य की कानून व्यवस्था नक्सल समस्या बजट आदि पर केंद्र सरकार व भारतीय जनता पार्टी को घेरते हुए कहा कि यह सरकार सिर्फ लोगों को बरगलाने का काम कर रही है। उन्होंने धान खरीदी धान बोनस गन्ने आदि के विषय में बात रखते हुए प्रदेश सरकार के नरवा घुरवा बाड़ी गोधन न्याय योजना आदि के माध्यम से सरकार द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों पर चर्चा की।
कार्यक्रम में पूर्व प्रभारी विजय राजपूत जनपद सदस्य ब्लाक अध्यक्ष अजमत उल्लाह खान डाकोर चंद्रवंशी महिला ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्ष कृतिका कश्यप मनमोहन अवस्थी सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष अमर सिंह वर्मा नगर पंचायत के अध्यक्ष सावित्री साहू उपाध्यक्ष संतोष अवस्थी जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष सनत जायसवाल वरिष्ठ कांग्रेसी रामचरण साहू सुखनंदन निर्मलकर रामेश्वर यादव सहित पार्षद गढ़ शमशाद बेगम शशि देवी खरे ओम प्रकाश शर्मा परेटन बाई भरत गुप्ता विसर्जन धुर्वे अर्जुन पटेल एल्डरमैन भागवत पटेल भरत सोनकर दीपक मागरे अमित वर्मा गोरेलाल चंद्रवंशी सूरज वर्मा अशोक पटेल सुशील पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।