कवर्धा

संगठन को मजबूती प्रदान करने चर्चा
09-Feb-2021 6:56 PM
    संगठन को मजबूती प्रदान करने चर्चा

  कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

ओडग़ी 9 फरवरी। ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता  सम्मेलन   बॉक रेस्ट हाउस  मे सम्पन्न हुआ जिसमें संसदीय सचिव व क्षेत्रीय विधायक  पारसनाथ राजवाड़े  बतौर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के रूप में पीसीसी  सदस्य अवधेश गुर्जर , जिला उपाध्यक्ष भुवन भास्कर प्रताप सिंह,जिला महामंत्री संजय यादव पहुँचे थे।

सम्मेलन में उपस्थित अतिथियों, पदाधिकारीगण व सदस्यों द्वारा कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने सम्बन्धी विभिन्न विषयों पर चर्चाएं व विचार विमर्श  किया गया । संगठन के जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी एवम उपस्थित सदस्यों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में हुए  विकास, उनके क्षेत्रो में वर्तमान समय मे व्याप्त समस्यायों सहित विभिन्न मुद्दों को वरिष्ठ पदाधिकारियो के समक्ष रखा गया  जिनका  अतिथियों एवम वरिष्ठ पदाधिकारियो द्वारा निराकरण किया गया साथ ही किसी भी विषय वस्तु पर कार्ययोजना बनाकर अपने वरिष्ठ पदाधिकारियो के मार्गदर्शन में कार्य करने को कहा गया।

 इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बरिष्ट कांग्रेसी नेता गुलाब सिंह, जनपद अध्यक्ष मनिहारी लाल  जनपद उपाध्यक्ष शिवबालक यादव , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष  गौतम कुशवाहा, जेठू सिंह,सलका ब्लॉक अध्यक्ष  मुकेश अग्रवाल ,प्रदीप राजवाड़े, राजेन्द्र गुर्जर, राहुल जायसवाल  सोनू पांडे, राजू यादव, लवकेश गुर्जर, सर्वेश चौबे , खुशीराम पांडेय,दानी पांडे , चन्द्रभान राजवाड़े,अजय तिवारी,हेमेंद्र गुर्जर,पिंटू गुर्जर, राकेश पांडेय, कृपाशंकर पाठक, चंद्रभान यादव, संजय जायसवाल ,संजय जैल, धर्मेंद्र यादव, भुनेश्वर राजवाड़े,प्रदीप राजवाड़े,धवरसाय  बंछोर,निरन्तर राजवाड़े, नरेंद्र सिंह,सुदामा यादव ,धर्मजीत सिंह,ताराचंद,जगतारन, महेंद्र चेरवा,सुभाष गुप्ता, अरुण राजवाड़े,जय सिंह ,आलोक यादव,सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता  उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news