सुकमा

कार्यकर्ताओं में जोश भरने तोंगपाल पहुंचे भाजपा जिला प्रभारी
05-Feb-2021 9:01 PM
 कार्यकर्ताओं में जोश भरने तोंगपाल पहुंचे भाजपा जिला प्रभारी

तोंगपाल, 5 फरवरी। सुकमा जिले के भारतीय जनता पार्टी के जिले के प्रभारी जगदीश रामू रोहरा जिले के तोंगपाल मण्डल में कार्यकताओं के बीच जोश भरने प्रवास पर पहुंचे।

रात 8 बजे कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे रामू रोहरा को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं में भरपूर जोश भर दिया। कार्यकर्ताओं ने अपने पार्टी के नेताओं के जमकर नारे लगाए, वहीं रामू रोहरा ने भी भाजपा के कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी कहते हुए कहा कि आज भारत वर्ष में जितने भी राज्यों में भाजपा की सरकार है, वह आप जैसे ही कार्यकर्ताओं के कारण है आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ में पुन: भाजपा की सरकार आप जैसे कार्यकर्ताओं के कारण ही आएगी।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हूँगाराम, जिला उपाध्यक्ष व तोंगपाल मण्डल प्रभारी विश्वराज चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण सिंह भदौरिया, महामंत्री महेंद्र भदौरिया भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय भदौरिया के साथ अन्य भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news