कोरिया

विधायक कमरो की अनुशंसा पर 3 लाख स्वीकृत
05-Feb-2021 7:46 PM
विधायक कमरो की अनुशंसा पर 3 लाख स्वीकृत

मनेन्द्रगढ़, 5 फरवरी।  सविप्रा उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो की अनुशंसा पर कलेक्टर कोरिया ने विकास योजना अंतर्गत क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 3 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। विधायक की अनुशंसा पर कलेक्टर ने नगर पंचायत खोंगापानी के वार्ड क्र. 1 कोल दफाई स्थित बिरसा मुंडा चौक में चबूतरा सह रेलिंग निर्माण कार्य हेतु 1 लाख 50 हजार रूपए तथा नगर पंचायत खोंगापानी के वार्ड क्र. 15 में सांस्कृतिक शेड निर्माण कार्य हेतु 1 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news