कोरिया

नपाध्यक्ष ने किया नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन
05-Feb-2021 7:45 PM
नपाध्यक्ष ने किया नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन

मनेन्द्रगढ़, 5 फरवरी। गुरूवार को नपाध्यक्ष प्रभा पटेल ने नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्र. 18 में यूनिवर्सल स्कूल के पीछे से हंसिया नदी तक नाला निर्माण कार्य का भूमि पूजन। वार्ड में 8 लाख की लागत से नाला का निर्माण कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी तिवारी, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र पाल सिंह माखीजा, पार्षद अनिल प्रजापति, अभय तेजबड़ा, श्यामसुंदर पोद्दार, मो. हुसैन, सपन महतो, दयाशंकर यादव, अजमुददीन अंसारी, नागेंद्र जायसवाल, आदित्य राज डेविड, मो. सईद, जमील शाह, जसपाल सिंह, मुरली सोनी, दिनेश सोनी, अनिल वर्मा, एल्डरमेन गिरधर जायसवाल, ज्योति मजूमदार, संजीव सिंह एवं जितेंद्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news