कोरिया

लायनेस क्लब समर्पण ने बंदियों को बांटे वस्त्र
05-Feb-2021 7:27 PM
लायनेस क्लब समर्पण ने  बंदियों को बांटे वस्त्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मनेन्द्रगढ़, 5 फरवरी। लायनेस क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने अपने जारी सेवा कार्यों में नया आयाम जोड़ते हुए मनेंद्रगढ़ उप जेल के समस्त कैदियों हेतु लगभग 400 की संख्या में वस्त्र प्रदान किए।

इस अवसर पर लायनेस अध्यक्ष पम्मी अरोड़ा ने कहा कि हमारा लक्ष्य सेवा करना है। लायनेस क्लब की वरिष्ठ नपाध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि लायनेस द्वारा सदैव ही पीडि़त मानवता की सेवा हेतु कार्य किए जाते रहे हैं। आज जेल परिसर में भी वस्त्र वितरण करके पुनीत कार्य किया गया है।

बंदियों हेतु कैरम बोर्ड एवं शतरंज की व्यवस्था भी लायनेस द्वारा की जाएगी। डिस्ट्रिक्ट सह सचिव अनीता फरमानिया ने कहा कि हम लायनेस सदैव अच्छे कार्य करने में पीछे नहीं रहते जब भी हमारी जरूरत होगी हम सदैव खड़े रहेंगे। उप जेल अधीक्षक आलोक शुक्ला ने कहा कि लायनेस

क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जेल बंदियों हेतु जो वस्त्र प्रदान किए हैं उनकी नितांत आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने लायनेस क्लब को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र अरोड़ा द्वारा किया गया।  कार्यक्रम के अंत में लायनेस अध्यक्ष पम्मी अरोड़ा ने उप जेल मनेंद्रगढ़ के समस्त स्टाफ का आयोजन में दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान क्लब सचिव प्रतिभा अग्रवाल, माइक्रो मेंबर प्रीति जायसवाल, बेबी मखीजा, मंजू गोयल, ज्योति मजूमदार, कविता सेठी, प्रीति अग्रवाल, श्वेता पोद्दार, कमलेश अरोड़ा एवं दीप कौर आदि उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news