नारायणपुर

एक करोड़ 13 लाख 84 हजार रूपये से ज्यादा राशि स्वीकृत
03-Feb-2021 7:04 PM
एक करोड़ 13 लाख 84 हजार रूपये से  ज्यादा राशि स्वीकृत

नारायणपुर 3 फरवरी।  महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत छोटेडोंगर में 3 डबरी निर्माण कार्य हेतु 6 लाख 97 हजार, चांदागांव में एक डबरी निर्माण कार्य हेतु 2 लाख 32 हजार, हलामीमुंजमेटा में सामुदायिक तालाब निर्माण कार्य हेतु 17 लाख 88 हजार, एडक़ा में 2 डबरी निर्माण कार्य हेतु 4 लाख 64 हजार, भाटपाल गौठान में एक शेड निर्माण कार्य हेतु 4 लाख, बोरण्ड में 5 डबरी निर्माण कार्य हेतु 11 लाख 61 हजार, बागडोंगरी में 5 डबरी निर्माण कार्य हेतु 11.61 हजार रूपये, केरलापाल गौठान स्थल पर शेड निर्माण कार्य हेतु 5 लाख, खोडग़ांव में 4 डबरी निर्माण कार्य हेतु 9 लाख 29 हजार, कुकड़ाझोर में एक द्वितीय श्रेणी सडक़ निर्माण कार्य हेतु 14 लाख, सुलेंगा (गुरिया) के पंचायत भवन एंव आंगनबाड़ी में चेकर टाईल्स  हेतु 2 लाख 29 हजार, आमगांव में 4 डबरी निर्माण कार्य हेतु 9 लाख 29 हजार, नेलवाड़ में दो डबरी निर्माण कार्य हेतु 4 लाख 64 हजार रूपये और गा्रम पंचायत आमासरा में 4 डबरी निर्माण कार्य हेतु 9 लाख 29 हजार रूपये की स्वीकृत कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक द्वारा ग्राम पचंायत को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त करते हुए दी गयी है।

इन सभी कार्यों को योजनाओं के नियम एवं प्रावधानों का पालन करते हुए निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये गये हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news