कोरिया

पुलिस अफसरों का तबादला
30-Jan-2021 7:03 PM
पुलिस अफसरों  का तबादला

बैकुंठपुर 30 जनवरी। पुलिस अधीक्षक कोरिया चंद्रमोहन सिंह ने जिले में तैनात पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया है। जिन्हें अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया।

इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार इससे जिले में पदस्थ एक निरीक्षक, सात उप निरीक्षक तथा तीन सहायक उप निरीक्षक प्रभावित हुए हैं। 
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक झडीराम बंजारे थाना प्रभारी सोनहत से थाना प्रभारी केल्हारी, उप निरीक्षक विजय सिंह थाना प्रभारी झगराखांड को थाना प्रभारी खडग़वां, उप निरीक्षक सुनील सिंह को थाना चिरमिरी से थाना प्रभारी झगराखांड,उप निरीक्षक संदीप सिंह थाना पटना से थाना चिरमिरी,उप निरीक्षक सौरभ द्विवेदी को थाना चरचा से थाना प्रभारी पटना,उप निरीक्षक पदुमन तिवारी को थाना बैकुंठपुर से थाना प्रभारी चरचा कॉलरी,उप निरीक्षक जनकलाल कुर्रे को थाना केल्हारी से थाना बैकुण्ठपुर, उप निरीक्षक शिव कुमार यादव प्रभारी सहायता केंद्र बचरापोडी केा थाना प्रभारी सोनहत, सहायक उप निरीक्षक अमरनाथ जायसवाल थाना सोनहत से प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र बचरापोडी, सहायक उप निरीक्षक नयन साय बेक थाना आजाक से रक्षित केद्र बैकुंठपुर व सहायक उप निरीक्षक बलराम चौधरी को थाना चिरमिरी से थाना झगराखांड पदस्थ करने का आदेश जारी किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news