जान्जगीर-चाम्पा

प्राकृतिक आपदा, 24 लाख स्वीकृत
27-Jan-2021 5:56 PM
 प्राकृतिक आपदा, 24 लाख स्वीकृत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जांजगीर, 27 जनवरी।
कलेक्टर ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 06 प्रकरणों में  राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत  24  लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राश् िकी स्वीकृति दी है।
जिले की तहसील अकलतरा के ग्राम सोनादुला के चन्द्रहास की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पिता श्री विजय कुमार, तहसील नवागढ़ के ग्राम सेमरा निवासी श्रीमती अघनबाई की आकाशिय बिजली (गाज) गिरने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पति चंदन कुमार कश्यप, तहसील चांपा के ग्राम सिवनी के हेरम्भ राठौर की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनके  निकटतम वारिस पिता श्री अजय कुमार राठौर, तहसील पामगढ़ के ग्राम केसला निवासी श्रीमती बृहस्पति बाई की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पति दुकालू बंजारे, ग्राम झूलन निवासी कुमारी ओमेश्वरी की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पिता गुहाराम कश्यप और ग्राम मुड़पार के रामचरण खूटें की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पत्नि लक्ष्मीन खूंटे को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news