राजनांदगांव

7-ए साईड हॉकी टूर्नामेंट कराने की घोषणा
25-Jan-2021 3:56 PM
7-ए साईड हॉकी टूर्नामेंट कराने की घोषणा

शहर के 80 खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में लिया हिस्सा

जिला हॉकी संघ की वार्षिक आमसभा में कई विषयों पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 जनवरी।
जिला हॉकी संघ राजनांदगांव की वार्षिक आमसभा की बैठक 24 जनवरी को छत्तीसगढ़ हॉकी संघ कार्यालय म्युनिसिपल स्कूल प्रांगण में सुबह 11 बजे जिला हॉकी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुतबुद्दीन सोलंकी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। 

बैठक में जिला हॉकी संघ के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। जिसमें विगत वर्ष हुई हॉकी गतिविधियों एवं वित्तीय लेख तथा सभी क्लबों के प्रतिनिधियों से मिलकर आने वाले समय में जिला हॉकी संघ के विकास के संबंध में कार्य योजना बनाई गई। साथ ही वार्षिक हॉकी कैलेंडर के साथ हॉकी के सुधार से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। वहीं राज्य स्तरीय महिला एवं पुरूष हॉकी चैम्पियनशिप कराने का भी निर्णय लिया गया। सभा में सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ राज्य हॉकी एकेडमी खोले जाने के लिए राज्य शासन से मांग करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए शीघ्र जिला हॉकी संघ का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा।

उपाध्यक्ष श्री सोलंकी ने सभा को संबोधित करते सदस्यों एवं प्रतिनिधियों का स्वागत करते कहा कि जूनियर खिलाडिय़ों के उत्साहवर्धन के लिए हॉकी लीग टूर्नामेंट होना चाहिए। इससे नांदगांव के खिलाडिय़ों को लाभ मिलेगा और वे तकनीकी रूप से सक्षम होंगे। 
संस्था सचिव फिरोज अंसारी ने प्रतिवेदन पेश करते  कहा कि विगत 2 वर्ष में राजनांदगांव के सीनियर बालक वर्ग में 36, बालिका वर्ग में 12, जूनियर बालक वर्ग में 14, जूनियर बालिका वर्ग में 14, सब जूनियर बालक वर्ग में 46, सब जूनियर बालिका वर्ग में 17 कुल 80 खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व किया है। साथ ही कुल 12 राष्ट्रीय निर्णायक व तकनीकी अधिकारी जिले से शामिल है। इसके अलावा शहर के हॉकी खिलाड़ी रेणुका यादव को गुंडाधुर, राजीव पांडे, मृणाल चौबे को गुंडाधुर, राजीव पांडे, शहीद कौशल यादव आवार्ड, इसके अलावा शकील अहमद, अतिक कुरैशी, अफसाना खान, पूजा सिंग को पंकज विक्रम आवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हम अब तक एक साथ मिलकर कार्य करते आए हैं। इसी तरह आने वाले समय में भी हम सब मिलकर जिला हॉकी को नई ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए प्रयास करना होगा।

सभा में एमसी इलेवन क्लब द्वारा 7-ए साईड हॉकी टूर्नामेंट कराने की भी घोषणा की गई तथा आने वाले समय में क्लबों द्वारा हॉकी चैम्पियनशिप कराने के बारे में भी चर्चा की गई। सभा का संचालन और आभार प्रदर्शन सचिव फिरोज अंसारी ने किया। अंत में दिवंगत वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी स्व. जसविंदर सिंह ग्रेवाल, स्व. शकील अंसारी, स्व. हरिश पदम, स्व. शरद नायडू  को 2 मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सभा में नंदकिशोर शर्मा, अशोक यादव, गणेश प्रसाद शर्मा, गुणवंत पटेल, शिवनारायण धकेता, बसंत बहेकर, जगदीश ग्रोवर, भूषण सॉव, महेन्द्र सिंह ठाकुर, शेषनाथ, अनुराज श्रीवास्तव, ज्ञातचंद जैन, अब्दुल कादिर, चंद्रिका श्रीवास्तव, सैयद अली अहमद, मृणाल चौबे, अरूण श्रीवास्तव, तुलसीराम सिन्हा, दिलीप रावत, किशोर धीवर, नरेश सिन्हा, राजेश यादव, विरेन्द्र, ऑशा थॉमस, शीरीन बानो खान, शब्बीर सोलंकी, एम. रवि रॉव, अभिनव मिश्रा, तरूण यादव, कृष्णा यादव आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news