कोण्डागांव

केशकाल में निकाली शोभायात्रा, राममंदिर के लिए अंशदान की अपील
24-Jan-2021 10:07 PM
केशकाल में निकाली शोभायात्रा, राममंदिर के लिए अंशदान की अपील

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 24 जनवरी।
 राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण समिति के तत्वावधान में 24 जनवरी को केशकाल में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन को लेकर केशकाल के लोगों में खास उत्साह देखने मिला।
 
ज्ञात हो कि एक महीने से सुबह 5 बजे से ही नगर के विभिन्न वार्डों में प्रभातफेरी निकाली गई, जहां समिति के सदस्य भजन करते हुए केशकाल नगर भ्रमण करते नजर आए। इस बीच शोभायात्रा केशकाल के वार्ड क्रमांक 9 से निकल कर स्थानीय शिवमंदिर प्रांगण में पहुंची। जहां से विशाल शोभायात्रा निकाल डीजे की धुन में थिरकते हुए स्थानीय सुरडोंगर बाजार पारा हनुमान मंदिर पहुंच पूजा-अर्चना किया गया।

इस अवसर पर संतोष कटारिया ने बताया कि, राम मंदिर निर्माण के लिए देश भर में आयोजन किया जा रहा हैं।  मंदिर के लिए धन संग्रह करने मुहिम चला रही हैं। जहां लोग बढ़-चढक़र आगे आ रहे हैं। उन्होंने प्रत्येक जनों द्वारा अंश दान करने लोगों से अपील की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से राम चंद वर्मा, बलराम गौर, कुंज बिहारी पटेल, आकाश मेहता, रामेश्वर उसेण्डी, मनोज गोयल, प्रशांत अग्निहोत्री, अरुण अग्निहोत्री, भूपेश चन्द्राकर, भूपेश सिन्हा, विकास अग्निहोत्री, कमला नेताम, पिला बाई जैन, जमुना बघेल, सुमित कटारिया, विवेक चैबे, संतु देवनाथ, चिराग उपाध्याय, उल्लास साहू, नवल मरकाम, हेमंत बांधे, अमित कटारिया, मुकेश लावतरे, करन उपाध्याय सहित सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news