राजनांदगांव
राजनांदगांव, 24 जनवरी। नगर निगम राजनांदगांव के कांग्रेस दल के पार्षद एवं आदिवासी कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष गामेन्द्र नेताम ने जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते कहा कि डॉ. रमन सिंह ने जनता से भेदभाव किया।
उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह ने विधायक निधि से एक करोड़ 48 लाख रुपए की स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि नगर निगम राजनंादगांव में कुल 51 वार्ड हैं। विगत माह पूर्व ही उन्होंने करोड़ों रुपए के विकास कार्य की स्वीकृति दी थी। इस माह भी उन्होंने विधायक निधि से शहरी वार्डों का बंटवारा किया है। जिसमें उन्होंने केवल ऐसे वार्ड चुने हैं, जहां भाजपा पार्षद जीत के आए हैं और अन्य 30 वार्डों को विधायक निधि से वंचित रखा।
उन्होंने सवाल उठाते कहा कि निगम के 30 वार्ड उनकी विधानसभा क्षेत्र में नहीं आते? उन्होंने कहा कि 15 वर्ष तक मुख्यमंत्री रहने के बावजूद विधायक डॉ. सिंह अपनी क्षेत्र की जनता से भेदभाव किया है। इस कृत्य से साफ जाहिर हो रहा है। साथ ही भाजपा का जनता से भेदभाव उनके इस प्रकार के राजनीति करने से साफ जाहिर हुआ है।