दन्तेवाड़ा

कलेक्टर के निरीक्षण के बाद गौरव पथ निर्माण कार्य में आई तेजी
23-Jan-2021 9:43 PM
कलेक्टर के निरीक्षण के बाद गौरव पथ निर्माण  कार्य में आई तेजी

बचेली, 23 जनवरी।  नगर के मुख्य मार्ग एनएमडीसी केन्द्रीय कर्मशला, साम्पलेक्स नाला से लेकर होटल हिलटॉप तक बन रहे गौरव पथ निर्माण कार्य में कलेक्टर के निरीक्षण करने के बाद अब तेजी दिखाई दे रही है।

 सडक़ के दोनों ओर नाली निर्माण करीब 90 फीसदी तक कार्य हो चुका है। बीएसएनएल कार्यालय के सामने पुलिया निर्माण कार्य भी जल्दी हो रही है इसके साथ ही करीब 2 किमी लंबी इस गौरव पथ कार्य में गति देखी जा रही है।

 गौरतलब है कि गत दिनों दंतवाड़ा जिला कलेक्टर दीपक सोनी ने पैदल चलकर इस निर्माण कार्य का निरीक्षण व अवलोकन करते स्थिति का जायजा लिया था। सुस्त गति से चल रही इस कार्य को देखकर उन्होंने नाराजगी भी जताई थी। साथ ही सबंधित विभाग के अधिकारी व ठेकेदार को अगले 4 माह के अंदर कार्य पूर्ण करने के आदेश भी दिये थे। जिसके बाद से अब नगर में गौरव पथ निर्माण कार्य में तेजी देखी जा रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news