दन्तेवाड़ा
डीएवी स्कूल बचेली में पराक्रम दिवस पर हवन
23-Jan-2021 9:37 PM
बचेली, 23 जनवरी। डीएव्ही पब्लिक स्कूल बचेली में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप मे उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में दैवीय शक्तियों का आह्वान करते हुए शाला परिवार द्वारा हवन किया गया।
विघालय की प्राचार्य डॉ. चेतना शर्मा द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। सभी को पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्राचार्य ने कहा कि एक वीर सैनिक, वीर योद्धा, महान सेनापति, कुशल राजनीतिज्ञ और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचंद्र का व्यक्तित्व एवं कृतित्व प्रेरणास्पद है। देश के स्वतंत्रता संग्राम में जन-जन के नायक नेताजी सुभाष बोस के योगदान को विस्मृत नहीं किया जा सकता है।