धमतरी

जंगल लकड़ी बीनने गई 4 को तेंदुए ने किया घायल
23-Jan-2021 8:29 PM
 जंगल लकड़ी बीनने गई 4 को तेंदुए ने किया घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 23 जनवरी। आज सुबह बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र के ग्राम सोनामगर की युवतियां व महिलाएं सूखी लकड़ी एवं छेना बीनने जंगल की ओर गई थीं, तभी अचानक तेंदुए ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। उन्होंने बचाव-बचाव की आवाज सुनकर ग्रामीण जंगल की ओर दौड़े, जहां से उन्हें निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। चारों घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

गांव की पहाड़ी में यशोदा बाई पति श्रवण यादव अपनी साथी सरिता, नंदिनी, बिंदा बाई, और आरती के साथ आज सुबह सूखी लकड़ी लेने गई थीं, उसी समय तेंदुए ने उन पर अचानक हमला कर दिया। घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से सिहावा अस्पताल पहुंचाया और वन विभाग को तत्काल सूचना दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रकाश कुमार नेताम अपने स्टाफ के साथ अस्पताल पहुंचे और घायल महिलाओं का हालचाल जाना।

बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रकाश कुमार नेताम ने ‘छत्तीसगढ़’ से दूरभाष चर्चा करते हुए बताया कि ग्राम सोनामगर की 5 महिलाएं आज सुबह सूखी लकड़ी एवं छेना बीनने गई हुई थी। जिसमें यशोदा बाई यादव पर तेंदुए ने अचानक हमला बोल दिया।

 घायल महिला को वन विभाग द्वारा 1000 रू की अग्रिम राहत राशि दी गई है। श्री नेताम ने ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news