बिलासपुर

उज्ज्वला होम की तीन महिलाएं, संचालक सहित जेल भेजी गईं
23-Jan-2021 1:24 PM
उज्ज्वला होम की तीन महिलाएं, संचालक सहित जेल भेजी गईं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 23 जनवरी।
उज्ज्वला होम के संचालक जितेन्द्र मौर्य की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने यहां काम करने वाली तीन महिला कर्मचारियों को भी गिरफ्तार कर लिया और सभी आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

ज्ञात हो कि बेसहारा महिलाओं को आश्रय देने वाली उज्ज्वला होम के संचालक और यहां कार्यरत महिला कर्मचारियों के खिलाफ धारा 164 के अंतर्गत यहां से छूटकर निकली युवतियों ने कोर्ट के समक्ष बयान दर्ज कराया था। संचालक जितेन्द्र मौर्य पर उन्होंने दुष्कर्म, देह व्यापार, छेड़छाड़, शारीरिक प्रताडऩा तथा नशीली दवायें देने का आरोप लगाया था। इस कार्य में वहां की महिला कर्मचारियों का सहयोग था। पुलिस ने गुरुवार की रात संचालक मौर्य को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद यहां काम करने वाली तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार कर लिया। सरकंडा टीआई जे पी गुप्ता ने बताया कि सभी महिलाओं पर मारपीट व बलपूर्वक रोकने का आरोप है। इनके विरुद्ध धारा 323, 342 और 294 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news